पीसीबी का खुलासा, बताया कोरोना के बीच क्यों इंग्लैंड दौरे पर भेजी पाकिस्तान की टीम
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर 10 खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बावजूद अपनी टीम को भेजा। अब जब कुछ दिनों में यह सीरीज शुरु होने वाली है तो इससे ठीक कुछ वक्त पहले पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर इतना सब होने के बावजूद उनकी टीम किस वजह से इंग्लैंड दौरे पर जाने को राजी हुई थी। अधिकारी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि 10 खिलाड़ियों के महामारी से संक्रमित पाये जाने के बाद बोर्ड पर काफी दबाव था कि वह इस दौरे के लिये टीम को भेजे या नहीं।
और पढ़ें: ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा IPL 2020 का विजेता, किसे मिलेगा मैन ऑफ द टूर्नामेंट
पीसीबी ने बताया कि दुनिया में क्रिकेट की बहाली के बारे में सोचकर ही हमने अपनी टीम को भेजने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले शादाब खान, हारिस राऊफ, हैदर अली, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान, वहाब रियाज, इमरान खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन और काशिफ भट्टी उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो पहले दौर में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर शामिल कर लिया गया था।
और पढ़ें: ENG vs WI, 3rd Test: जेसन होल्डर ने 25 साल बाद रचा इतिहास, बने तीसरे कैरिबियाई खिलाड़ी

इंग्लैंड दौरे पर जाना था मुश्किल फैसला
पाकिस्तान 5 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों श्रृंखला खेलेगा, जिसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
पीसीबी के सीईओ वसीम खान के हवाले से पाकिस्तान के एक चैनल ने कहा, 'जब इतने सारे खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए तो बोर्ड पर काफी दबाव था। इसलिए कोरोना वायरस महामारी के बीच क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर भेजना काफी मुश्किल फैसला था। हमने दौरे पर जाने की अपनी योजना पर कायम रहने का फैसला किया क्योंकि हमने शुरुआत में टीम को भेजने का फैसला इसलिए किया था क्योंकि हम विश्व क्रिकेट को बहाल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते थे।'

हमसे पूछने का मतलब है वेस्टइंडीज से भी यही सवाल पूछे
खान ने कहा कि कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली सुनिश्चित करने के अलावा इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला करने के पीछे कोई और कारण नहीं था। उन्होंने कहा कि पीसीबी ने इस बात पर भी गौर किया कि वेस्टइंडीज ने महामारी के बावजूद इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला किया।
खान ने कहा, 'जब भी हमारे से इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला करने के बारे में पूछा जाएगा तो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से भी यही सवाल पूछा जाना चाहिए, जिसने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैच जारी रखने का फैसला किया।'

पाकिस्तान आने को इच्छुक हैं विदेशी टीम
उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने उस समय इंग्लैंड जाने का फैसला किया जब वहां स्थिति काफी खराब थी (महामारी के कारण)।'
खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीमों की पाकिस्तान में खेलने को लेकर अब अलग धारणा है।
उन्होंने कहा, 'वे अब आने के इच्छुक हैं। मुझे बताइए कि हमारे प्रभार संभालने से पहले श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमें टेस्ट या सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए क्यों नहीं आई। हम एमसीसी टीम को भी लेकर आए और बांग्लादेश महिला टीम को भी। इससे हमें आत्मविश्वास मिला कि जल्द ही और टीमें पाकिस्तान आएंगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
