For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने 10 दिग्गज खिलाड़ियों को किया हॉल ऑफ फेम में शामिल, इस भारतीय को मिली जगह

ICC
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पहली बार आयोजित की जाने वाली टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले 10 खिलाड़ियों को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है जिसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी और बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज वीनू मांकड़ को भी चुना गया है। आईसीसी की ओर से घोषित किये गये इन 10 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के बाद इसमें शामिल होने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 103 पहुंच गई है। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिये इस साल 5 अलग-अलग दशक से 10 खिलाड़ियों को चुना, जिसमें से वीनू मांकड़ को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दशक के लिये चुना गया।

1946 से लेकर 1970 के युग के लिये आईसीसी ने भारत के स्पिनर वीनू मांकड़ के अलावा इंग्लैंड के टेड डेक्सटर को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर की बात करें तो वीनू मांकड़ ने अपने करियर के दौरान 44 टेस्ट मैचों में शिरकत की और न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। वीनू मांकड़ की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में की जाती है।

और पढ़ें: ICC इवेंटस की मेजबानी को लेकर BCCI ने लिया यू टर्न, IPL बना कारण, जानें क्या है मामला

वीनू मांकड़ ने अपने करियर के दौरान 31.47 की औसत से 2,109 रन और 32.32 की औसत से 162 विकेट हासिल करने का काम किया है। वीनू मांकड़ को 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिये भी जाना जाता है जिसमें बल्लेबाजी करते हुए मांकड़ ने 72 और 184 रनों की पारी खेली थी जबकि गेंदबाजी के दौरान 97 ओवर फेंके थे। मांकड़ ने अपने करियर के दौरान हर नंबर पर बल्लेबाजी की और ऐसा करने वाले तीन खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं।

यह वीनू मांकड़ ही थे जिनकी कोचिंग में सुनील गावस्कर ने क्रिकेट खेलना सीखा और भारत के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान बने। हालांकि गावस्कर पहले से ही इस हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बने हुए हैं। आईसीसी ने जिन 5 युगों का चुनाव किया है उसमें 1918 से पहले का युग, 1918-1945 के बीच का युग, 1946-1970 के बीच का युग, वनडे आने के बाद 1971-1995 का युग और मॉर्डन एरा जिसमें 1996-2016 तक के खिलाड़ी शामिल हैं।

और पढ़ें: ICC से क्रिकेट का बड़ा नियम खत्म कराना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी औब्रे फॉक्नर, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मोंटी नोब्ले, वेस्टइंडीज के लियरी कॉन्टेस्टाइन, ऑस्ट्रेलिया के स्टैन मैक्बी, इंग्लैंड के टेड डेक्सटर, भारत के वीनू मांकड़, वेस्टइंडीज के डायमंड हेन्स, इंग्लैंड के बॉब विलिस, जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा को शामिल करने का काम किया है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 21:05 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+