For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खिलाड़ियों को कोरोना से बचाने के लिये पीटी ऊषा ने की बड़ी अपील, केरल सीएम से कही बात

नई दिल्ली। भारतीय ट्रैक और फील्ड के इतिहास में उड़न परी के नाम से मशहूर दिग्गज एथलीट पीटी उषा ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरयी विजयन और खेल मंत्री किरण रिजिजू से राज्य के सभी एथलीट, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को कोरोना वायरस से बचने के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन में तरजीह देने की अपील की है। पीटी उषा ने कहा की 25 से 29 जून के बीच होने वाले अंतर राज्यीय ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन दी जानी चाहिए।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीटी उषा ने ट्वीट करते हुए लिखा,' केरल के सीएम पिनरयी विजयन से विनम्र अनुरोध है कि सभी खिलाड़ियों, उनके कोचों, सपोर्टिंग स्टाफ और मेडिकल टीम को प्राथमिक रूप से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में शामिल किया जाए ताकि यह खिलाड़ी आने वाले राष्ट्रीय और अंतर राज्यीय खेलों में बिना किसी डर के हिस्सा बन सकें।'

और पढ़ें: WTC फाइनल के प्रारूप से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, खोला इंग्लैंड में सफलता का राज

पीटी उषा ने आगे कहा कि हम खेलों को ऐसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। पीटी उषा ने भारत के लिए एशियन गेम्स में 11 मेडल जीतने का काम किया है जिसमें से 1986 के संस्करण में उन्होंने 4 गोल्ड मेडल जीते थे। उनका मानना है कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भारत में वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल किए गए खिलाड़ियों को लेकर खेल मंत्रालय ने फिलहाल ओलंपिक में शामिल होने वाले एथलीट पर अपना पूरा फोकस रखा हुआ है, जिसके तहत ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों उनके कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को अब तक वैक्सीन की पहली रोज दी जा चुकी है।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सा प्लेयर करेगा बेस्ट प्रदर्शन

गौरतलब है कि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने के लिए 29 जून आखिरी तारीख है जिसमें भाग लेने की इच्छा रखने वाले एथलीट्स के लिए राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप का आयोजन पटियाला में होना है। यह इन खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक का हिस्सा बनने का आखरी मौका है।

आपको बता दें कि ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले 120 खिलाड़ियों और 27 पैरा एथलीट स्कोर कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 58 खिलाड़ी और चार पैरा एथलीट स्कोर वैक्सीनेशन प्रक्रिया की दूसरी डोज भी मिल चुकी है। इनके अलावा 114 कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है जबकि 37 को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 14:10 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+