अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो पंजाब-कोलकाता के इन खिलाड़ियों की बनायें टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आखिरी चरण जारी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये टीमें अपना सब कुछ झोंकती नजर आ रही है। रविवार को मुबंई के खिलाफ राजस्थान की ओर से किये गये सबसे बड़े रन चेज ने यह साबित कर दिया कि प्लेऑफ की राह किसी भी टीम के लिये आसान नहीं होने वाली है। इसी फेहरिस्त में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह के मैदान पर जो मैच खेला जाने वाला है वो किसी एलिमिनेटर से कम नहीं होने वाला है।
शारजाह के मैदान पर होने वाले इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह दूसरी टीम के 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ती हुई नजर आयेगी। केकेआर की टीम ने अपने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 59 रनों से हराया था तो वहीं पर पंजाब की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ 126 रनों के स्कोर को बचाया था। अपनी पिछली जीत से दोनों ही टीमों का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ है तो ऐसे में यह मैच रोमांच की हदें पार करने वाला होगा इसमें कोई शक नहीं है।
और पढ़ें: BCCI ने जारी किया IPL 2020 के प्लेऑफ का शेड्यूल, जानें कब खेला जायेगा पहला क्वॉलिफायर
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: अनलकी रही है आरसीबी के लिये ग्रीन जर्सी, 7वीं बार मिली हार, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान) दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्गुसन, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऐसी रखें अपनी Dream 11 की टीम
विकेटकीपर- केएल राहुल (11.5), निकोलस पूरन (9.5)
बल्लेबाज- शुबमन गिल (9.5), नितिश राणा (8.5), इयोन मोर्गन (9.5), क्रिस गेल (9.0)
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (8.5)
गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती (8.5), पैट कमिंस (8.5), क्रिस जॉर्डन (8.5), मोहम्मद शमी (9.0)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
