IPL 2020: सुपरओवर में जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी दिखा रहे नया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में 2016 के बाद पहली बार विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में उस तरह की शुरुआत मिली है जिसके चलते उनके फैन्स को आरसीबी के खिताब जीतने का सपना पूरा होता नजर आता है। आईपीएल 2020 में खेले गये पहले 3 मैचों में इस टीम ने अब तक 2 मैच जीत लिये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने ओपनिंग मैच में जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी की टीम को पंजाब के खिलाफ 97 रनों की बुरी हार मिली थी, हालांकि टीम ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करते हुए तीसरे मैच में जीत हासिल की।
और पढ़ें: MI vs RCB: आखिर क्यों सुपरओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आये 99 रन बनाने वाले इशान किशन, रोहित ने बताया
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये इस मैच में आरसीबी की टीम ने 201 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन मैच टाई होने के चलते इसका फैसला सुपरओवर में हुआ जहां पर आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। टीम के अब तक के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अपने खिलाड़ियों को मस्ती करने के लिये ब्रेक दिया जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: MI vs RCB: आईपीएल के 10वें मैच में ही मिला दूसरे सुपर ओवर का रोमांच, देखें कौन-कौन से बने रिकॉर्ड

वायरल हुआ आरसीबी की मस्ती का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से शेयर किया है और कैप्शन में रेस्ट डे पर खिलाड़ियों की मस्ती और टीम बॉन्डिंग लिखा है।
वहीं इस वीडियो में आरसीबी के खिलाड़ी पूल में स्विमिंग करते हुए वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यूएई में इन दिनों ज्यादा गर्मी होने के चलते खिलाड़ियों को पूल से जुड़ी एक्टिविटीज में ज्यादा मजा आता है। पूल में मस्ती के बाद आरसीबी की टीम के खिलाड़ी टीम रूम में Karaoke Night का मजा लेते नजर आ रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों समेत टीम के स्टाफ भी अपने सिंगिंग टैलेंट को दिखाते नजर आ रहे हैं।

गाना गाते नजर आये विराट, चहल और सुंदर
इस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली, युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर भी अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खिलाड़ियों को काफी मस्ती करते देखा जा सकता है, जिसे सोशल मीडिया पर फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
|
विराट की फॉर्म और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी है प्रॉब्लम
गौरतलब है कि भले आरसीबी की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया हो लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली की फॉर्म और डेथ ओवर्स में टीम की गेंदबाजी अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है, ऐसे में फैन्स की उम्मीदों को पूरा करने के लिये आरसीबी को इन परेशानियों से जल्द उबरने की जरूरत है।
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ शनिवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications