ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने किया टी20 टीम का ऐलान, यह खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 28 अगस्त से 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ जिस टीम का ऐलान किया है उसमें युवा खिलाड़ियों को जगह देने का काम किया है।
पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और युवा बल्लेबाज हैदर अली को टीम में शामिल किया है। जहां 17 साल के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पाकिस्तान के लिये अब तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेलें हैं जबकि पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली के लिये यह अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू होगा।
और पढ़ें: बड़ी खबर: सचिन-धोनी-कोहली के बाद खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने रोहित शर्मा
हैदर अली ने पाकिस्तान के लिये अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी की है और साउथ अफ्रीका में इस साल आयोजित हुए विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा हैदर अली ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी जबकि टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और फखर जमां ने टीम में वापसी की है।
और पढ़ें: Europa League 2020: 5 बार की चैम्पियन सेविला को हराने उतरेगी इंटरमिलान, आज खेलेगी फाइनल मैच
पाकिस्तान की टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
