Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PCB ने पाकिस्तान के 3 सीनियर खिलाड़ियों को दिया प्रमोशन, अब एक मैच पर मिलेंगे इतने पैसे

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब तक अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ विवाद और जबरदस्ती रिटायर करने जैसी बातों के लिये ही जाना जाता रहा है लेकिन शुक्रवार को पीसीबी ने अपने सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक, मोहम्मद हाफिज, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। पीसीबी ने पिछले साल इन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था लेकिन अब पीसीबी ने इन खिलाड़ियों को तोहफा देते हुए प्रमोशन दिया है और इनकी मैच फीस बढ़ा दी है।

पीसीबी ने इन चारों खिलाड़ियों को सूचित किया है कि भले ही इन खिलाड़ियों के पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है लेकिन अब इन्हें ए कैटेगरी के खिलाड़ियों जितनी मैच फीस मिलेगी। इससे पहले इन खिलाड़ियों को सी कैटेगरी के प्लेयर्स जितनी फीस मिलती थी।

पीसीबी के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इन चारों खिलाड़ियों ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकार वसीम खान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने के बाद गलत व्यव्हार करने और सीनियर खिलाड़ियों जैसा सम्मान नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी।

और पढ़ें: मोहम्मद सिराज के पिता की मौत पर BCCI ने जारी किया बयान, कहा- दिया था वापस लौटने का विकल्प

उन्होंने कहा, 'इससे पहले इन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने के चलते सी कैटेगरी के प्लेयर्स जितनी मैच फीस दी जाती थी। इसके तहत वनडे में खेलने के लिये लगभग 2,02,000 पाकिस्तानी रूपये जबकि टी20 मैचों में इससे थोड़ी कम रकम दी जाती थी। हालांकि पीसीबी की ओर से दिये गये इस प्रमोशन के बाद इन खिलाड़ियों को कैटेगरी ए के खिलाड़ियों जितनी फीस मिलेगी। इसके अनुसार अब इन खिलाड़ियों को वनडे मैच में खेलने के लिये 4,60,000 पाकिस्तानी रूपये और टी20 में खेलने के लिये 3,30,000 रूपये हर मैच के हिसाब से भुगतान किया जायेगा।'

इस बीच सूत्र ने यह भी बताया कि बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की ओर से किये गये उस अनुरोध को खारिज कर दिया जिसमें राष्ट्रीय टीम का हिस्सा होने की वजह से विदेशी टी20 लीग में भाग नहीं लेने को लेकर मुआवजे की मांग की गई थी।

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, बताया किसके चलते एमएस धोनी खो सकते हैं अपनी कूलनेस

बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की बात को स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना काम कर रहे थे, वो उनका कर्तव्य था। इसके लिये मुआवजा नहीं दिया जा सकता।

गौरतलब है कि मोहम्मद हाफिज को पाकिस्तान की टीम में न्यूजीलैंड दौरे के लिये शामिल किया गया है जिसके बाद वो लंका प्रीमियर लीग से बाहर हो गये हैं। इसके चलते उन्हें लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज की न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के साथ देर से जुड़ने की अपील को भी खारिज कर दिया है।

Story first published: Sunday, November 22, 2020, 1:45 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+