कर्टनी वॉल्श ने किया खुलासा, बताया- 1987 में क्यों नहीं की थी मांकड़िंग
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 1987 विश्व कप के वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मैच का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श के पास पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाज सलीम जाफर को मांकड़िंग के तहत रन आउट करने का मौका था, हालांकि उन्होंने उसके बाद भी यह नहीं किया। आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खेल में स्पोर्टसमैनशिप की भावना बढ़ाने को कहा है। वहीं इस मौके को लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वाल्श ने बताया कि उन्होंने उस मैच के दौरान मौका होने के बाजवूद भी सलीफ जाफर को मांकड क्यों नहीं किया था।
और पढ़ें: ENG vs PAK: जो रूट को आउट कर नसीम शाह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
उन्होंने कहा, 'बिना चेतावनी के मैंने ऐसा नहीं किया। एक युवा खिलाड़ी के रूप में खेल भावना मेरे लिए अहम थी। मेरे इस जेस्चर को लोग अब भी याद करते हैं, मेरे लिए यह शानदार याद है।'
और पढ़ें: 'मुझे आउट करते ही हरभजन बोलते थे एक खास शब्द', गिलक्रस्ट ने टीम इंडिया को लेकर किया खुलासा

मांकड़ नहीं करने के चलते हार गया था वेस्टइंडीज
1987 में खेले गये मैच के दौरान कर्टनी वॉल्श की अंतिम गेंद पर नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर भागकर कर्टनी वॉल्श ने सलीम जाफर को रन आउट नहीं किया था।
कर्टनी वॉल्श के इस जेस्चर का मतलब यह हुआ कि वेस्टइंडीज पहली बार वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में नहीं पहुंच पाया। वेस्टइंडीज लीग में 6 में से केवल तीन ही मैच जीत पाया। ज्यादा रन रेट के चलते पाकिस्तान की टीम ने 5 मैच जीतकर अंतिम 4 में पहुंच गया।

वॉल्श के पास था रन आउट का मौका
1987 विश्व कप के लिये दोनों टीमों का यह नौवां मैच था, लेकिन वॉल्श ने जाफर को रन आउट ना करके जीत का मौका गंवा दिया। वॉल्श अपनी अंतिम गेंद अब्दुल कादिर को फेंकने जा रहे थे, जिन्होंने 2 गेंद पहले ही कादिर एक छक्का लगाया था। अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। गेंद फेंकने से पहले ही सलीम जाफर क्रीज से काफी आगे निकल गए थे, लेकिन वॉल्श ने उन्हें रन आउट नहीं किया सिर्फ चेतावनी दी।

आखिरी 2 गेंद पर जीता था पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए विवियन रिचर्ड्स के 51 और डेब्यू कर रहे फिल सिमंस के 50 रनों की बदौलत 216 रन बनाए। पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे। रिचर्ड ने गेंद वाल्श को सौंप दी। पहली तीन गेंदों पर 10 रन बने। आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दो रनों की दरकार थी। वाल्श ने उस मैच में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। वाल्श ने वनडे में 227 और टेस्ट में 519 विकेट लेकर उसी मैच में अपने करियर का अंत किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
