IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कर रहे हैं खास तैयारी, जानें क्या है हराने का प्लान
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिये इस समय सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि अपनी अपनी टीम को जिताने का दम रखते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमों का मुकाबला एक दूसरे से हुआ था तो भारतीय टीम कंगारुओं पर भारी पड़ी थी और उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वह बिना कोई सीरीज गंवाये वापस लौटी थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार की हार का बदला चुकाने का उद्देश्य लेकर उतरेगी।
और पढ़ें: SA vs ENG: अफ्रीकी टीम के एक और खिलाड़ी को हुआ कोरोना, अभ्यास मैच करना पड़ा कैंसिल
27 नवंबर से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कड़ी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ अपनी योजना के बारे में बताया है।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का हुआ निधन, देश नहीं लौट पायेंगे

जानें विराट कोहली को कैसे रोकेंगे पैट कमिंस
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से शानदार प्रदर्शन करते नजर आये हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिये उनका विकेट हासिल करना बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के मुख्य बॉलर पैट कमिंस ने विराट को आउट करने के लिये खास प्लान बनाया है और उसी को लेकर तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ' मेरा मानना है कि हर टीम के पास हमेशा से कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका विकेट काफी खास होता है। ज्यादातर टीमों में इन खिलाड़ियों के पास ही कमान होती है। उम्मीद है कि विराट कोहली के खिलाफ हम अच्छी गेंदबाजी कर सकें और उनके बल्ले को शांत रख सकें। अगर ऐसा कर लिया तो हम सीरीज जीतने में कामयाब हो जायेंगे।'

बुमराह-शमी के खिलाफ भी है खास तैयारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दुनिया की सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी जोड़ी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के खिलाफ भी योजना बनाई हुई है। उनके इस प्लान का खुलासा कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने किया।
एक अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा, ' जसप्रीत बुमराह कमाल के गेंदबाज हैं और वह पूरी सीरीज के दौरान हर दिन एक ही तरह की गति पर एक जैसी गेंद फेंकने का दम रखते हैं। वह नई गेंद के अलावा पुरानी गेंद से भी विकेट ले सकते हैं। हम उन्हें पहले कुछ मैचों में थकाने की कोशिश करेंगे। इशांत शर्मा भी कभी भी यहां पहुंच सकते हैं, जिससे भारतीय टीम काफी मजबूत होगी।'

कंगारू टीम के पास भी हैं स्टार खिलाड़ी
वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही भारतीय टीम के पास शानदार खिलाड़ी होंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास भी कई स्टार खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ सीरीज आसान नहीं होने वाली है। उनके पास मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिये डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच ने हमेशा भारत के किलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है तो हमारे पास स्टार्क, कमिंस और एडम जम्पा भी मौजूद हैं जो कि टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
