IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट 372 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर ली है। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने चाैथे दिन ही आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। चौथे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत 46वें ओवर में पांच विकेट पर 140 रन पर की, लेकिन मेहमान टीम 167 रनों पर ढेर हो गई।
चौथे दिन का खेल शुरू होने पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 विकेट और 400 रन चाहिए थे। हालांकि, दिन के पहले घंटे में न्यूजीलैंड ने बाकी के पांच विकेट गंवा दिए। इसलिए भारत ने आसानी से मैच जीतकर सीरीज जीत ली। चौथे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत 46वें ओवर में पांच विकेट पर 140 रन पर की। न्यूजीलैंड की ओर से तीसरे दिन नाबाद रहे हेनरी निकोल्स ने 36 रन और रचिन रवींद्र ने दो रन से शुरुआत की।
यह भी पढ़ें- IPL नीलामी से पहले ही बिक सकते हैं ये 6 खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम
हालांकि यह जोड़ी ज्यादा दिन नहीं टिकी। 52वें ओवर में जयंत यादव ने रचिन रवींद्र को 18 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद जयंत ने 54वें ओवर में काइल जैमीसन और टिम साउदी को शून्य पर बोल्ड किया। 56वें ओवर में विलियम सोमरविले ने जयंत यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवाया। उनका कैच मयंक अग्रवाल ने लिया। अंत में अकेले संघर्ष कर रहे हेनरी निकोल्स को आर अश्विन ने 44 रन पर स्टंप कर दिया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 56.3 ओवर में 167 रन पर समाप्त हुई। डेरिल मिशेल ने न्यूजीलैंड की पारी में 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में आर अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी 1 विकेट लिया।
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 325 रन बनाए। इस पारी में मयंक अग्रवाल ने 150 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने भी 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। लेकिन न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 62 रन पर समाप्त हुई थी, जिससे भारत को 263 रनों की बढ़त मिल गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। भारत के लिए आर अश्विन ने 4 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए। फिर भारत ने दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन पर घोषित की और न्यूजीलैंड के खिलाफ 540 रनों का लक्ष्य रखा। इस पारी में भी मयंक अग्रवाल ने अच्छा खेल दिखाया और 62 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने 47-47 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 4 और रचिन रवींद्र ने 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के 540 रनों का पीछा करते हुए डेरिल मिशेल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका, जिस कारण मेहमान टीम की दूसरी पारी में 167 रन पर समाप्त हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
