MI vs RCB: सुपरओवर की आखिरी गेंद पर जीती विराट सेना, जानें कैसा था रोमांच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन रोमांच की हदें पार करता नजर आ रहा है। लीग का 10वां मैच ही खेला जा रहा है फैन्स को दूसरा सुपरओवर देखने को मिला है। सोमवार को दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच के दौरान आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच, देवदत्त पाड्डिकल और एबी डिविलियर्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
वहीं आरसीबी की टीम ने गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत की और मुंबई इंडियंस की टीम ने महज 78 रनों पर 4 विकेट खो दिये, जिसके बाद आरसीबी की टीम आसानी से मैच को जीतते हुए नजर आ रही थी लेकिन आरसीबी ने डेथ ओवर्स में रन लुटा दिये और आखिरी के 4 ओवर्स में 79 रन दे डाले जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम हार की दहलीज को छोड़कर मैच में वापस आ गई औऱ मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।
और पढ़ें: MI vs RCB: सुपरओवर के रोमांच में जीती आरसीबी, डेथ ओवर्स ने बढ़ाया विराट का सिरदर्द
सुपरओवर के दौरान नई गेंद दी गई और आरसीबी के लिये नवदीप सैनी ने गेंदबाजी की और महज एक चौका देते हुए 7 रन ही दिये। जिसके बाद आरसीबी को जीत के लिये 8 रनों की दरकार थी। मुंबई इंडियंस के लिये कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आये थे। कीरोन पोलार्ड ने चौथी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया, हालांकि गुरकीरत मान ने यहां पर पोलार्ड का कैच छोड़ा और गेंद 4 रन दे गई। वहीं अगली गेंद पर पोलार्ड ने फिर वही शॉट खेला और इस बार गुरकीरत मान ने पकड़ लिया। आखिरी गेंद पर एक ही रन आया।
वहीं रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के लिये एबी डिविलियर्स और विराट कोहली बल्लेबाजी करने आये जबकि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आये। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर डिविलियर्स ने 1 रन लिया तो वहीं अगली गेंद पर विराट कोहली ने भी 1 रन बनाये। तीसरी गेंद पर अंपायर ने डिविलिर्स को कैच आउट दे दिया लेकिन रिव्यू में पता चला कि गेंद बल्ले से लगी है कि नहीं।
और पढ़ें: MI vs RCB: 10 छक्के 17 चौके लगाकर आरसीबी ने बनाये 201 रन, 3 बल्लेबाजों ने ठोंकी 50
बुमराह ने चौथी गेंद बाउंसर फेंकी जिस पर डिविलियर्स ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। 5वीं गेंद पर डिविलियर्स ने 1 रन लेकर स्कोर को बराबर किया। वहीं आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इसके साथ ही विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच जीता है, हालांकि विराट कोहली के लिये इस मैच में अपनी बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी आने वाले मैचों में परेशानी का सबब बनेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications