केएल राहुल के आलोचकों को कोहली का जवाब- 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'
नई दिल्लीः भारत के स्टाइलिश ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल इस समय खराब फॉर्म के साथ जूझ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई T20 सीरीज में काफी खराब बल्लेबाजी की। उनकी बैटिंग की हालत यह थी कि विराट कोहली को अंतिम मुकाबले में बतौर ओपनर उतरना पड़ा जहां पर कप्तान ने बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले शुरुआती चार मुकाबलों में केएल राहुल में 1, 0, 0 और 14 रन बनाए।
हालांकि इससे पहले केएल राहुल एक बहुत ही बेहतर बल्लेबाज के तौर पर उभरे थे और उनको लंबे समय से अपने कप्तान विराट कोहली का सपोर्ट भी शामिल रहा है।

केएल राहुल की खराब फॉर्म पर कप्तान का बयान-
लेकिन अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में विराट कोहली ने केएल राहुल को ड्रॉप करके 6 गेंदबाजी विकल्पों को चुनने का रास्ता अपनाया। केएल राहुल की खराब फॉर्म ने सामने क्रिकेट बिरादरी में कई आलोचकों को सक्रिय कर दिया है जिन्होंने इस बल्लेबाज को लेकर काफी आशंकाएं जताई है। ऐसे में जब विराट कोहली से केएल राहुल के बारे में बात की गई तो उन्होंने इस तरह की आलोचनाओं करने वालों को लताड़ लगाई और कहा कि किसी की खराब फॉर्म पर इस तरह से मजाक उड़ाना अच्छी बात नहीं है।
विराट कोहली ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना' की तर्ज पर भी बात की और कहा कि लोगों को कुछ ना कुछ कहने की आदत होती है इसीलिए अपना ध्यान केवल अपने काम पर रहना चाहिए।
सूर्यकुमार यादव के विवादित कैच पर विराट कोहली का तंज, कहां गई खेल भावना?

'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'
यह गीत 1972 में आई राजेश खन्ना स्टारर मूवी 'अमर प्रेम' का है। विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "किसी की आउट ऑफ फॉर्म की बात मुझे एक गाने की याद दिलाती है 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना।' क्रिकेट से बाहर काफी ज्यादा बातें होती हैं और सभी के अपने नजरिए होते हैं। कुछ लोग इस बारे में धारणा बनाते हैं कि खिलाड़ी क्या सोच रहे हैं और वे उन को जज करने लगते हैं, मजाक करना शुरू कर देते हैं।"
इसके अलावा विराट कोहली ने केएल राहुल को बैक किया है और कहा है कि हर एक खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है और उस समय उसको सपोर्ट की जरूरत होती है। विराट कोहली ने कहा कि ऐसे में आपको बाहरी तौर पर लोग क्या कहते हैं यह नजरअंदाज करने की जरूरत है क्योंकि इससे ध्यान भटक सकता है।

आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों के लिए प्रोग्राम है तैयार-
विराट कोहली ने साफ कहा कि टीम मैनेजमेंट के पास आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों के मैनेजमेंट के लिए पूरी तरह से कंप्लीट सेटअप तैयार है।
विराट कोहली आगे कहते हैं- "इस तरह की बारी बातें बकवास है। मेरे करियर के स्टार्ट से लेकर अब तक किसी को कोई ना कोई समस्या हो रही है। कोई बातचीत करता ही क्यों है? किसी इंसान का एजेंडा क्या है? हमको इस तरह के विचारों को टीम के अंदर लाने भी नहीं देना चाहिए और भविष्य में भी हम ऐसा ही करते रहेंगे। इसके साथ ही हम अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहेंगे और उनको एक अच्छा मेंटल स्पेस देते रहेंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
