IND vs ENG: लॉर्डस टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर, रिप्लेसमेंट के जवाब पर जानें क्या बोले कप्तान कोहली
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है, जिससे पहले दोनों टीमें चोट की मुश्किलों का सामना कर रही हैं। बारिश की वजह से नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया टेस्ट धुल जाने के बाद दोनों टीमों के लिये लॉर्डस के मैदान पर खेला जाने वाला यह मैच काफी अहम होने वाला है और दोनों टीमें इसमें जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाना चाहेंगी। जहां इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोट की वजह से बाहर रहने वाले हैं तो वहीं पर दूसरे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
और पढ़ें: क्रिकेट के गोल्ड से मिली ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू, तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीरें
वहीं पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच से पूर्व शाम को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के चौथे गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने और लॉर्डस टेस्ट में नहीं खेलने की खबरों की पुष्टि की है। ऐसे में भारतीय टीम में उनकी जगह किसे मौका मिलेगा यह बड़ा सवाल होने वाला है।
और पढ़ें: लॉर्डस टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका, ब्रॉड के बाद जेम्स एंडरसन का खेलना भी मुश्किल

हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर रहे हैं शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने नॉटिंघम टेस्ट में भारत के चौथे तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग 11 में जगह बनाई और टीम को बेहद जरूरी संतुलन भी दिया जिसकी टीम को बेहद दरकार थी। अपनी बल्लेबाजी स्किल्स के चलते वह टीम में 8वें नंबर तक बल्लेबाजी प्रदान कर रहे थे तो वहीं पर स्विंग और तेज गेंदबाजी के मुफीद पर विकेट दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट मैच में बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे लेकिन गेंद से 4 अहम विकेट निकालकर उन्होंने अहम योगदान दिया। मैच से पहले कप्तान कोहली ने भी इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए यह खिलाड़ी काफी मायने रखता है।
उल्लेखनीय है कि शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में चोट के बाद वापसी की थी लेकिन उसके बावजूद नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पूरी तरह से फिट नहीं नजर आये। कॉमेंटेटर्स ने इस बात पर जोर दिया कि शार्दुल अपनी पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, उसके बावजूद इस गेंदबाज ने 13 ओवर में सिर्फ 37 रन दिये और 2 विकेट हासिल किये।

तीसरे टेस्ट मैच में वापस लौटेंगे शार्दुल ठाकुर
लॉर्डस टेस्ट मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर की हैमस्ट्रिंग की पुष्टि करते हुए विश्वास जताया है कि तीसरे टेस्ट मैच तक वह पूरी तरह से फिट होकर वापसी करेंगे। शार्दुल के बायें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है जिसके चलते लॉर्डस टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया है।
गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है जिन्होंने भारत के लिये पिछले कुछ सालों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में अहम योगदान दिया है। ऐसे में जब इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या नहीं हैं तो शार्दुल उनके परफेक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर उभरे हैं। हालांकि उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिये दूसरा सवाल खड़ा करता है कि उनकी जगह प्लेइंग 11 में किसे मौका दिया जायेगा।

रिप्लेसमेंट पर क्या बोले कप्तान कोहली
गौरतलब है कि लॉर्डस टेस्ट में बारिश होने की संभावना कम है और उम्मीद जताई जा रही है कि पांचो दिन धूप खिली रहे और जैसे-जैसे खेल बढ़े पिच भी टूटती नजर आये। इसे देखते हुए भारतीय टीम एक और स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन को मौका दे सकती है, हालांकि जब इस बारे में कप्तान विराट कोहली से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि इस पर फैसला गुरुवार को मैच से पहले ही लिया जायेगा।
वहीं पर ईशांत शर्मा की वापसी भी हो सकती है और भारतीय टीम 3 के बजाय फिर से 4 तेज गेंदबाजों के साथ नजर आ सकती है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये उसके निचले क्रम की बल्लेबाजी काफी बड़ी समस्या है लेकिन नॉटिंघम टेस्ट में 8 से 11 नंबर के खिलाड़ियों ने 73 रन जोड़कर भारत को अहम 95 रनों की बढ़त दिलाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
