वापसी की राह देख रहे श्रेयस अय्यर को लगा झटका, लैंकीशयर की टीम ने रॉयल लंदन कप से किया बाहर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान और भारतीय टीम के सीमित ओवर्स प्रारूप में मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय कंधे की चोट से उबरकर अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने की ओर हैं। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद पहले वो सीरीज से और फिर पूरे आईपीएल से बाहर हो गये थे। हाल ही में अय्यर ने साफ किया था कि वो धीरे-धीरे अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने की ओर हैं और जल्द ही पूरी तरह फिट होकर आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में टीम के साथ जुड़ते नजर आयेंगे।
इस बीच माना जा रहा था कि श्रेयस अय्यर आईपीएल से पहले इंग्लैंड में काउंटी टीमों के बीच खेले जाने वाले रॉयल लंदन कप टूर्नामेंट का भी हिस्सा बनेंगे जिसको लेकर उन्होंने लैंकीशयर की टीम के साथ करार किया था। हालांकि सोमवार को मिली ताजा जानकारी के अनुसार लैंकीशयर की टीम ने श्रेयस अय्यर की फिटनेस और रिकवरी में लगने वाले समय को देखते हुए रॉयल लंदन कप से बाहर कर दिया है।
और पढ़ें: T20 World Cup को लेकर माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा विजेता
लैंकीशयर की टीम ने अय्यर को रॉयल लंदन कप से बाहर करने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की है और कहा है कि बीसीसीआई, क्लब और खिलाड़ी के प्रतिनिधियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि श्रेयस अय्यर अभी भारत में रहकर अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और रॉयल लंदन कप का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। क्रिकेट में वापसी करने से पहले फिलहाल उन्हें भारत में ही रहना है।
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर ने हाल ही में नेट प्रैक्टिस शुरू की है, हालांकि माना जा रहा है कि 22 जुलाई से 18 अगस्त तक खेले जाने वाले इस वनडे प्रारूप टूर्नामेंट के लिये जरूरी फिटनेस से अय्यर अभी कोसों दूर हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK: 'समझ से परे हैं कप्तान का यह फैसला', बाबर आजम पर जमकर बरसे शोएब अख्तर
आपको बता दें कि लैंकीशायर के लिये रॉयल लंदन कप न खेल पाने को लेकर अय्यर ने बयान देते हुए कहा, 'मैं इस सीजन लैंकीशयर की टीम के लिये खेलने को लेकर काफी उत्साहित था। यह एक ऐसा क्लब है जिसका इतिहास शानदार है। फिटनेस के चलते इस टूर्नामेंट का हिस्सा न बन पाने से काफी दुखी हूं। हालांकि मैं आने वाले समय में कभी इस टीम के लिये ओल्ड ट्रैफर्ड में खुद को खेलते हुए देखने की उम्मीद करता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
