Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आलसी बल्लेबाज हैं संजू सैमसन', श्रीलंका में फ्लॉप शो पर भड़के पूर्व पाकिस्तान कप्तान

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई हालिया द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज में जीत हासिल की तो वहीं पर श्रीलंका की टीम ने 2-1 से हराने का काम किया। इस दौरान शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को दौरे पर भेजा जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी शामिल रहे। संजू सैमसन के लिये यह दौरा एक बेहतरीन मौका था जिसमें वो शानदार प्रदर्शन कर के भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते थे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और संजू सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

संजू सैमसन ने 3 टी20 मैचों में कुल 34 ही रन बनाये जिसमें वो पहले मैच में 27, दूसरे मैच में 7 और तीसरे मैच में बिना खाता खोले वापस लौटे। ऐसे में इस भारतीय बल्लेबाज की जमकर आलोचना की और संजू सैमसन के एप्रोच को लेकर निशाना साधा है। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने सैमसन को आलसी बल्लेबाज बताया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: पूजा रानी-पीवी सिंधु पर रहेगी निगाह, ओलंपिक मे जाने कैसा होगा 31 जुलाई को भारतीय दल का शेड्यूल

अपने वीडियो में सलमान बट ने कहा,'श्रीलंका के खिलाफ संजू सैमसन एक आलसी बल्लेबाज की तरह लग रहे थे जिनकी कैजुअल एप्रोच के चलते भारतीय टीम को टी20 सीरीज में हारकर कीमत चुकानी पड़ी। संजू सैमसन मुझे हमेशा से एक आलसी बल्लेबाज की तरह लगते हैं और जब आपको पता है कि आप एक गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है तो आपको अपना पैड बल्ले से दूर रखना चाहिये और उसे खेलना चाहिये। इसके बावजूद वो गेंद को बैकफुट पर जाकर लाइन से हटकर खेल रहे ते, जिसके चलते सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और गेंद में फंस गये।'

सलमान बट ने आगे बात करते हुए कहा कि संजू सैमसन की एप्रोच काफी कैजुअल रही है और जब आप जानते हैं कि टीम में सिर्फ बल्लेबाज हैं और उनमें से दो पहले ही आउट हो चुके हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहना होगा लेकिन मैंने सैमसन को वैसा प्रयास करते हुए नहीं देखा है।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स ने लिया अनिश्चितकाल का ब्रेक

गौरतलब है कि संजू सैमसन की टीम को उनकी फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते घरेलू क्रिकेट में भी आलोचना का सामना कर पड़ा। सलमान बट ने कहा कि संजू सैमसन अपने नाम और टैलेंट के हिसाब से घरेलू सर्किट और आईपीएल में प्रदर्शन नहीं कर सके।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 1:53 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+