तय है WTC फाइनल मैच का ड्रॉ होना, मौसम कर रहा संयुक्त विजेता की भविष्यवाणी, देखें रिपोर्ट
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाने वाला है जिसको शुरू होने में बस 3 दिन का समय बाकी रह गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में मौसम रंग में भंग डालता हुआ विलेन बनता नजर आ सकता है। इंग्लैंड में अक्सर बारिश के चलते मैच में खलल पड़ते देखा जाता है, खासतौर से एजिस बाउल के मैदान पर। इसको लेकर आईसीसी ने भले ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन रिजर्व रखा हो लेकिन मौसम की रिपोर्ट की मानें तो यह मैच ड्रॉ होने की भविष्यवाणी करता नजर आ रहा है।
विजडन इंडिया की ओर से ट्विटर पर साउथैम्पटन के मौसम की रिपोर्ट शेयर की गई है जिसमें गुरुवार 17 जून से लेकर बुधवार 23 जून तक के मौसम की भविष्यवाणी दी गई है और बताया है कि इस दौरान मौसम कैसा रह सकता है। क्रिकेट प्रेमियों को मौसम की यह रिपोर्ट देखकर कुछ खास खुशी नहीं होने वाली है।
और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये आईसीसी ने शेयर की ट्रॉफी की तस्वीर, जानें विनर को मिलेगा कितने करोड़ का ईनाम
इसके अनुसार साउथैम्पटन में गुरुवार (17 जून) और शुक्रवार (18 जून) को 80 प्रतिशत समय तक बारिश देखने को मिलेगी, जिसका मतलब है कि शुक्रवार से शुरू होने वाले इस फाइनल मैच में मुश्किल से एक सेशन का खेल हो पायेगा। वहीं शनिवार (19 जून) को बारिश की संभावना 70 प्रतिशत समय तक बताई गई है जो कि शुक्रवार के मुकाबले कम है लेकिन खेल को सुचारू रूप से चलाने के लायक नहीं है।
रविवार को जहां एक बार फिर से बारिश होने की संभावना 80 प्रतिशत बताई गई है तो वहीं पर सोमवार को यह 70 प्रतिशत हो गई है। इस तरह से मैच के पहले 4 दिन बारिश के कारण धुलते नजर आ रहे हैं। वहीं पर मंगलवार को भी 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है जो कि पूरे दिन का खेल न होना तय बता रहा है। हालांकि अगर आईसीसी बुधवार को रखे रिजर्व डे का इस्तेमाल करती है, जो कि ऐसे मामले में जरूर करेगी तो वहां भी उसे बारिश का खलल झेलना पड़ सकता है। लेकिन बुधवार को यह संभावना सबसे कम 40 प्रतिशत हो गई है।
और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत ही क्यों बनेगा विजेता, पूर्व बॉलिंग कोच वेंकटेश प्रसाद ने किया खुलासा
गौरतलब है कि मौसम को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियशिप का फाइनल मैच बारिश के चलते धुलता नजर आ रहा है और बारिश की वजह से ड्रॉ होता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आईसीसी ने टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये टाई ब्रेकर नहीं रखा है और मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने का नियम बनाया हुआ है। ऐसे में अगर मौसम के चलते यह नतीजा आता है तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के फैन्स खुश होंगे क्योंकि दोनों ही टीम सालों का सूखा खत्म कर आईसीसी खिताब अपने नाम करेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
