For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली श्रेयसी हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन एक बार फिर देश की बेटी ने शूटिंग में मान बढ़ाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी सिंह ने गोल्ड जीत लिया। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सोना जीत लिया।

श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। श्रेयसी ने भारत को 12वां गोल्ड दिलाया। श्रेयसी ने साल 2014 में ग्लोस्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था लेकिन इस बार लाजवाब प्रदर्शन कर वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला।

गोल्ड कोस्ट में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह, बिहार के जमुई की हैं। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्हें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2009 के लोकसभा चुनाव में जनता दल (युनाइटेड) से टिकट देने से इनकार कर दिया था, तब उस वक्त दिग्विजय सिंह ने बांका की सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और वो चुनाव जीत गये।

दिग्विजय सिंह राजनीति के अलावा खेल की दुनिया में भी सक्रिय थे। वे नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रह चुके थे। आज उन्हीं दिग्विजय सिंह की बेटी ने निशानेबाजी में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश और बिहार का नाम रोशन किया है। तीन बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा से सांसद रहे दिग्विजय सिंह केंद्र में कई सरकारों में मंत्री पद पर रहे थे। चंद्रशेखर के नेतृत्व में वर्ष 1991 में बनी सरकार में भी वे मंत्री रहे। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी राजग सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे।

पूर्व में समता पार्टी और बाद में जदयू के वरिष्ठ नेता जॉर्ज फर्नांडीस के बेहद करीबी रहे दिग्विजय सिंह का वर्ष 2010 में दिमाग की नस फटने के कारण लंदन में निधन हो गया था। उस वक्त दिग्विजय सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति की बैठक में भाग लेने लंदन गए हुए थे। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रेयसी का गोल्ड जीतना बड़ी बात हैं और उन्हें बधाई भी मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: श्रेयसी ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 16:43 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+