IND vs ENG: अहमदाबाद मे उतरते ही इशांत रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे
India vs England 3rd Test Ishant Sharma will create huge record at Ahmedabad completes 100th Test Match: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है। पिंक बॉल टेस्ट के रूप में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर हैं। इशांत शर्मा आईपीएल के 13वें सीजन में चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने वापसी की है। ऐसे में अगर इशांत शर्मा को अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वो अपने टेस्ट करियर के 100वें टेस्ट मैच में पदार्पण करेंगे।
इशांत शर्मा के लिये टेस्ट मैचों का यह शतक इस वजह से भी खास रहेगा क्योंकि भारतीय गेंदबाज के तौर पर वह सिर्फ दूसरे ही खिलाड़ी बनेंगे जिसने भारत के लिये यह सैकड़ा लगाया है। उल्लेखनीय है कि भारत के लिये 100 टेस्ट मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज की लिस्ट में इससे पहले कपिल देव का ही नाम था।
और पढ़ें: T20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- भारत से छिनवायेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी
वहीं पूर्व खिलाड़ी और कोच विजय दहिया का मानना है कि इशांत शर्मा भारत के लिये 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज के अलावा आखिरी गेंदबाज भी साबित होंगे।
एक इंटरव्यू में दहिया ने कहा,' मेरा मानना है कि इशांत शर्मा भारत के लिये 100 टेस्ट मैच खेलने वाले आखिरी तेज गेंदबाज होंगे और इसका मुझे पूरा यकीन है। मुझे नहीं लगता कि इंडियन प्रीमियर लीग और सीमित ओवर्स के मैचों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कोई और गेंदबाज 100 टेस्ट मैच खेल पायेगा।'
और पढ़ें: IND vs ENG: खत्म हुआ सूर्यकुमार यादव का इंतजार, टी20 सीरीज में वापस लौटे पंत-भुवनेश्वर
गौरतलब है कि इशांत शर्मा अब तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और हाल ही में 300 विकेट का आंकड़ा भी पार किया है। इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर के पहले 79 मैचों में 226 विकेट हासिल किये लेकिन आखिरी 20 मैचों में उनके नाम 76 विकेट रहे जो कि दर्शाता है कि वह कितने खतरनाक हो चले हैं।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम में डे नाइट टेस्ट मैच खेला जायेगा, जहां पर भारतीय टीम की नजर जीत हासिल करने पर होगी। वहीं सीरीज की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 1-1 की बराबरी पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
