MI vs RCB: मुंबई ने जीता टॉस, 3 बदलाव के साथ पहले बल्लेबाजी करेगी विराट सेना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 10वें मैच में आज दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के सामने उतरी है। जहां मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मैच में केकेआर पर 49 रनों की बड़ी जीत के साथ मैदान पर उतरी है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई की टीम जीत की राह को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं इस साल ओपनिंग मैच में जीत हासिल करने वाली आरसीबी की टीम एक बार फिर से जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
और पढ़ें: RR vs KXIP: निकोलस पूरन ने हवा में पलटकर रोका सैमसन का छक्का, फील्डिंग देख हैरान रह गये सचिन-सहवाग
मुंबई की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा आज के मैच में एक बदलाव किया है और सौरभ तिवारी की जगह इशान किशन को लेकर मैदान पर उतरे हैं। तो वहीं विराट कोहली ने अपनी टीम में 3 बदलाव करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमने ट्रेंड देखा है लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मैच में जीत हासिल करेंगे।
वहीं विराट कोहली ने टॉस को लेकर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि हमारे लिये शायद यही ठीक रहा है। आज के मैच में डेल स्टेन चोटिल हैं तो हमने उनके अलावा दो और बदलाव किये हैं।
और पढ़ें: RR vs KXIP: राहुल तेवतिया ने लिखी राजस्थान की जीत की कहानी, एक ओवर में बने विलेन से हीरो
आज के मैच में आरसीबी ने डेल स्टेन की जगह श्रीलंका के इसुरु उडाना और ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप की जगह एडम जाम्पा को मौका दिया है। वहीं उमेश यादव की जगह टीम में गुरकीरत मान को जगह देने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि आरसीबी की टीम को मुंबई के खिलाफ खेले गये पिछले 8 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंनसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11: देवदत्त पड्डिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविवलियर्स, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, एडम जाम्पा, गुरकीरत सिंह मान, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications