PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के 3D प्लेयर बने हरप्रीत बरार, जडेजा की दिलाई याद
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने बड़ा मोमेंटम हासिल करते हुए फॉर्म में चल रही आरसीबी की टीम को 34 रनों से हराने का काम किया और लीग में तीसरी जीत हासिल की। इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। पंजाब किंग्स के लिये इस मैच की जीत में कप्तान केएल राहुल और लेग स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार ने जीत में अहम भूमिका निभाई और टीम को एक बार फिर से विनिंग ट्रैक पर लेकर आये।
आरसीबी की टीम को यह इस सीजन दूसरी हार मिली है। इससे पहले उसे सिर्फ सीएसके की टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि आरसीबी के लिये इन दोनों ही मैचों में जीत और हार के बीच का फर्क सिर्फ एक खिलाड़ी ने डाला जिसने मैच के दौरान 3D प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविंद्र जडेजा वह खिलाड़ी बनकर आये थे जिन्होंने बल्लेबाजी में रन बनाये, गेंदबाजी में विकेट चटकाये और फील्डिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
और पढ़ें: PBKS vs RCB: हरप्रीत-राहुल के दम पर जीती पंजाब, आरसीबी को 34 रनों से हराया
वहीं पर पंजाब किंग्स के लिये हरप्रीत बरार वो 3 डी प्लेयर बने जिसने पंजाब के लिये जडेजा की भूमिका निभाई। हरप्रीत बरार ने पहले कप्तान केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी में छठे विकेट के लिये अच्छी साझेदारी करते हुए 61 रन जोड़ने का काम किया जिसमें बरार ने 17 गेंदों का सामना कर 1 चौके 2 छक्के लगाकर 25 रनों की नाबाद पारी खेली।
इसके बाद बरार ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 4 ओवर में एक मेडेन फेंकते हुए 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। बरार ने पारी के 11वें ओवर में मैच पलटने का काम किया जब लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल किये। पहले बरार ने अच्छी लय में नजर आ रहे विराट कोहली को बोल्ड मारा और अगली ही गेंद पर पारी की शुरुआत करने आये ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर लगातार दूसरा झटका दिया।
और पढ़ें: IPL 2021: पंजाब का हार्दिक पांड्या बन सकता है यह खिलाड़ी, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कैसे
इसके बाद 13वें ओवर में हरप्रीत बरार ने आरसीबी के सबसे खतरनाक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को भी अपना शिकार बनाया और केएल राहुल के हाथों कैच कराकर आरसीबी के बिग थ्री को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। इतना ही नहीं हरप्रीत बरार ने फील्डिंग में भी कमाल किया और रवि बिश्नोई की गेंद पर शाहबाज अहमद का कैच पकड़कर क्रिकेट के तीनों आयामों में अपना शानदार योगदान दिया और पंजाब की जीत सुनिश्चित की।
बरार के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया तो वहीं पर सोशल मीडिया पर फैन्स ने बरार को पंजाब किंग्स के रविंद्र जडेजा के नाम से सम्मानित किया और जमकर तारीफ की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications