For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RCB: हरप्रीत-राहुल के दम पर जीती पंजाब, आरसीबी को 34 रनों से हराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 26वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया जहां पर पंजाब किंग्स की टीम ने विराट सेना के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरा करने का कारनामा किया। इसके साथ ही पंजाब की टीम ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत हासिल की और अंकतालिका में पांचवे पायदान पर काबिज हो गई है। इस मैच में टॉस हारकर पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर्स में 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और 34 रनों से मैच हार गई।

पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने 57 गेंदों में नाबाद 91 रनों की पारी खेली तो क्रिस गेल ने भी 24 गेंद में 46 रनों की पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पंजाब किंग्स के लिये राइली मेरेडिथ ने देवदत्त पाड्डिकल को बोल्ड मारकर पहली सफलता दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: शॉन मार्श को पीछे छोड़ आगे निकले केएल राहुल, पंजाब के लिये बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इसके बाद कप्तान विराट कोहली (35) ने रजत पाटिदार (31) के साथ दूसरे विकेट के लिये 47 रनों की साझेदारी की और संभालने का काम किया। हालांकि हरप्रीत बरार ने पंजाब के लिये गेमचेंजर के तौर पर गेंदबाजी की और सिर्फ 7 गेंदों के अंदर आरसीबी के बिग थ्री बल्लेबाज विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल (0) और एबी डिविलियर्स (3) का विकेट हासिल कर पूरी तरह से आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया।

हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और इस दौरान एक ओवर मेडेन भी फेंका। हरप्रीत के अलावा रवि बिश्नोई ने भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। वहीं मोहम्मद शमी ने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर 2 विकेट लेने का काम किया।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: अहमदाबाद में क्रिस गेल ने रचा इतिहास, 6 गेंदों में 5 चौके लगाकर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

आरसीबी के लिये हर्षल पटेल ने आखिरी के ओवर्स में कुछ रन बनाने का काम किया और 12 गेंदों में 3 चौके 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाने का काम किया, वहीं पर काइल जैमिसन ने भी बल्लेबाजी में हुनर दिखाते हुए 10 गेंद में एक चौका एक छक्का लगाकर 15 रनों का योगदान दिया। इस हार के बाद आरसीबी की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बरकरार है।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 23:07 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+