IPL 2020 के लिये BCCI ने कराया 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट, 13 लोग पॉजिटिव
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से खिलाड़ियों को बचाने के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन भारत के बजाय दुबई में करा रहा है। आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से की जानी है जिसको लेकर बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से लेकर अलग-अलग कामों के लिये नियुक्त किये गये स्टाफ और अधिकारियों समेत 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया।
और पढ़ें: CPL 2020: कीमो पॉल को बल्ला मारने की कोशिश के चलते पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली बड़ी सजा
बीसीसीआई ने शनिवार को इस कोरोना टेस्ट के रिजल्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल में भाग लेने वाले 1988 प्रतिभागियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें दो खिलाड़ी सहित 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।
और पढ़ें: बड़ी खबर: IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स पर मंडराया खतरा, एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

2 खिलाड़ियों समेत 13 लोग हैं कोरोना पॉजिटिव
वहीं रिपोर्ट के अनुसार यह सभी सदस्य चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े हैं, जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ी समेत 11 सपोर्टिंग स्टाफ शामिल है। इस जांच में जिन 2 खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनमें भारतीय टीम के टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज के अलावा भारत ए टीम का शीर्ष क्रम का एक बल्लेबाज शामिल है। हालांकि बीसीसीआई ने नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ियों में दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।
बीसीसीआई के मुताबिक, '13 लोग पॉजिटिव (कोविड-19 से) मिले हैं जिसमें से दो खिलाड़ी हैं। जांच में संक्रमित पाए गए लोगों और उनके करीबी संपर्क में रहे किसी में भी इसके लक्ष्य नहीं दिखे हैं। आईपीएल मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।'

1988 लोगों का बीसीसीआई ने कराया कोरोना टेस्ट
इसके मुताबिक 20 अगस्त से 28 अगस्त तक सभी प्रतिभागियों के यूएई में कुल 1,988 आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण हुए। इनमें खिलाड़ी, सहयोगी सदस्य, टीम प्रबंधन, बीसीसीआई सदस्य, आईपीएल संचालन दल, होटल एवं स्टेडियम यातायात से जुड़े सदस्य शामिल हैं।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान होंगे कोरोना टेस्ट
बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल 2020 के स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी प्रतिभागियों का पूरे सत्र के दौरान नियमित तौर पर परीक्षण किया जाएगा। पॉजिटिव आए लोगों को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद जांच में नेगेटिव आने पर ही उन्हें टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित माहौल में आने की अनुमति होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
