T20 WC में भिड़ंत से पहले स्कॉटलैंड के स्पिनर ने कोहली को दी वार्निंग, कहा- विराट को डरना चाहिये
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड के दूसरे ही मैच में बड़ा उलटफेर करने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने ग्रुप बी सबसे टॉप पर रहते हुए सुपर 12 में भारतीय टीम के ग्रुप में क्वालिफाई कर लिया है। टी20 विश्वकप में पहले खेले गये अपने पहले मैच में बांग्लादेश को मात देने वाली स्कॉटलैंड की टीम ने क्वालिफायर में अपने तीनों मुकाबले जीत लिये और अब सुपर 12 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप 2 में शुमार हो गई है जहां पर उसे हर टीम के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है। स्कॉटलैंड की टीम ने क्वालिफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और उसका मानना है कि सुपर 12 में भी उसकी टीम अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए कुछ बड़े उलटफेर कर सकती है।
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया कौन है भारत का इंजमाम उल हक, कहा- पाकिस्तान मानता है इसे कोहली से बड़ा बल्लेबाज
इस फेहरिस्त में स्कॉटलैंड के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मार्क वाट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ चेतावनी जारी कर दी है और कहा है कि वो टी20 विश्वकप में भारतीय कप्तान के खिलाफ कुछ अच्छे प्लान बनाकर लाये हैं, जिसे देखते हुए उन्हें सावधान रहना चाहिये।
और पढ़ें: IND vs PAK: वॉर्म अप मैच ने बजाई भारत के लिए खतरे की घंटी, नहीं सुधारा तो विश्वकप में मिलेगी हार

विराट को हमसे डरने की जरूरत
क्वालिफायर्स राउंड के दौरान सिर्फ 3 ही विकेट हासिल करने वाले मार्क वाट का मानना है कि वो विराट कोहली की बड़ी विकेट चटका सकते हैं और भारत समेत दुनिया की बेस्ट टीमों के खिलाफ खेलने को लेकर बेकरार है। वॉट ने बताया है कि उनका अगला लक्ष्य विराट कोहली की विकेट हासिल करना है।
मिरर स्पोर्ट से बात करते हुए वॉट ने कहा,'मेरे पास विराट के लिये कई सारे प्लान हैं, मैं उन्हें मैच के दौरान धीर-धीरे करके लागू करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें डरना चाहिये। आप इसीलिये यह गेम खेलते हो ताकि आप दुनिया के बड़े सितारों के सामने खुद को साबित कर सकें। आप खुद को चुनौती देतें है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने आप क्या कर सकते हैं और वो आपके अंदर का बेस्ट निकालने में मदद करती है। हमारी टीम के सभी खिलाड़ी दुनिया के सामने अपना बेस्ट दिखाने को बेकरार हैं।'

अजेय रहकर बनायी सुपर 12 में जगह
उल्लेखनीय है कि स्कॉटलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर के अपने अभियान का आगज किया और पीएनजी के खिलाफ 17 रन से जीत हासिल कर सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया। वहीं ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल कर टॉप पर रहते हुए भारत के ग्रुप में जगह बना ली। ऐसे में जब स्कॉटलैंड की टीम सुपर 12 में पहुंच गई है तो वॉट का मानना है कि उनकी टीम बड़े उलटफेर कर सकती है।

सुपर 12 में करेंगे कई उलटफेर
उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि हम बड़े उलटफेर करने जा रहे हैं, मुझे कोई वजह नहीं नजर आती कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं, हमने पहले भी किया है। हमने वनडे प्रारूप में दुनिया की बेस्ट टीम को हराया है। हमने यहां पर बांग्लादेश को हराया है और मुझे नहीं लगता कि टीमें हमें यहां पर हल्के लेंगी। उन्हें स्कॉटलैंड से डरना चाहिये। हम काफी अच्छी फॉर्म में हैं और हमारे से जीत की लय भी है। मुझे नहीं लगता कि हमें कुछ अलग करने की जरूरत है। हम तीनों मैच जीतकर पहुंचे हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications