Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, तोड़ा पाकिस्तान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कप्तान मैथ्यू वेड (58), स्टीव स्मिथ (46), मोइसेक हेनरिक्स (26) और ग्लेन मैक्सवेल (22) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम के सामने जीत के लिये 195 रनों का लक्ष्य दिया।

और पढ़ें: लारा ने चुने सदी के 5 सबसे महान बल्लेबाज, 2 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

वहीं रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये शिखर धवन (52) और केएल राहुल (30) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की। वहीं राहुल के आउट होने के बाद धवन ने कप्तान विराट कोहली (40) के साथ दूसरे विकेट के लिये 39 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: AUSA vs INDA: रहाणे ने भारत की डूबती नैया को बचाया, बतौर कप्तान जड़ा पहला FC शतक, देखें आंकड़े

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

वहीं हार्दिक पांड्या की ओर से 22 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों के दम पर बनाये गये नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने इस मैच को 2 गेंद पहले ही 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से साल 2018 में बनाये गये टी20 प्रारूप के सबसे बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, इस लिस्ट में उसने लगातार 9 मैच जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गये मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है और लगातार 10 मैच जीत लिये हैं।

अपनी कप्तानी में एक बार फिर 3 मैचों की सीरीज नहीं हारे हैं कोहली

अपनी कप्तानी में एक बार फिर 3 मैचों की सीरीज नहीं हारे हैं कोहली

वहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में एक भी बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज को न हारने के रिकॉर्ड को अपने बरकरार रखा है। कप्तान विराट कोहली ने सिडनी में जीत के साथ ही अपने करियर में 12वीं बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज को जीतने का काम किया है।

पिछले एक साल से टी20 में अजेय रहा है भारत

पिछले एक साल से टी20 में अजेय रहा है भारत

भारतीय टीम ने पिछले एक साल में किसी भी टी20 मैच में हार का सामना नहीं किया है। भारतीय टीम की इस जीत की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में मिली जीत से हुई, जिसके बाद श्रीलंकाई टीम को 2-0 से हराया तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम को उसके घर में 5-0 से मात दी।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके घर में लगातार 2 मैचों में मात देकर भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने जुलाई 2018 से नवंबर 2018 के बीच हरारे में हुई ट्राई सीरीज में पहले जिम्‍बाब्‍वे को और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 बार हराया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूीजलैंड के खिलाफ 3-3 मैचों की सीरीज खेली और दोनों को क्लीन स्वीप किया।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 18:36 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+