क्रिकेट अच्छे और बुरे दिनों वाला खेल है, लगातार कड़ी मेहनत करनी चाहिए : बाबर
कराची। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टीम की सफलता पर कप्तान बाबर आजम ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम ने खेल के कुछ पहलुओं में सुधार किया है और अपनी गलतियों को समझना और उनसे सीखना मैच जीतने के लिए महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के लिए ढाका में तीसरे और अंतिम T20I मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। सीरीज को जीतने के बाद, बाबर आजम को लगता है कि फील्डिंग क्षेत्र में सुधार हुआ है। उन्होंने महत्वपूर्ण रन बनाने के लिए निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की भी प्रशंसा की।
बाबर आजम ने कहा, "अपनी गलतियों को समझना और उनसे सीखना मैच जीतने के लिए महत्वपूर्ण है। हाल के महीनों में फील्डिंग में काफी सुधार हुआ है, और निचले मध्यक्रम ने भी हमें मैच जितवाने में रोल निभाया है। हालांकि, क्रिकेट अच्छे और बुरे दिनों वाला खेल है और टीम को लगातार कड़ी मेहनत करनी चाहिए।" टाइगर्स के खिलाफ T20I सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे। उन्होंने खेले गए तीन मैचों में 7, 1, और 19 का स्कोर किया। ऐसे में बाबर आजम ने अपने प्रदर्शन पर विचार किया और कहा कि वह उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर सके जैसा वह चाहते थे।
यह भी पढ़ें- फिर आ गई वो तारीख, जिसके बाद कोहली का करियर पड़ गया था फीका
उन्होंने खुशदिल शाह, फखर जमान और मोहम्मद नवाज की सीरीज में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने उनके प्रदर्शन को प्रभावशाली बताया। पाकिस्तान को अगले 26 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। बाबर आजम ने कहा कि टीम लाल गेंद के खेल में भी अपनी जीत की गति को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखेगी। बाबर ने कहा, "सीरीज जीतना एक टीम प्रयास है। एक कप्तान के रूप में, मैं टीम में सभी की भूमिका को परिभाषित करने की कोशिश करता हूं। क्रिकेट में अच्छे और बुरे दिन होते हैं और हम कड़ी मेहनत करते रहेंगे। मैं इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका, लेकिन खुशदिल शाह, फखर जमान और मोहम्मद नवाज का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली था। हम कोशिश करेंगे कि टेस्ट सीरीज में भी इसी गति को बरकरार रखें।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
