IPL 2020: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या MI vs CSK के बीच बारिश डालेगी खलल
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिये आखिरकार वो समय आ गया है जब उनकी पसंदीदा टीम आईपीएल के 13वें सीजन की चैम्पियन बनने के लिये एक दूसरे का सामना करने उतरेगी। 19 सितंबर से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से बचाने के लिये जैव सुरक्षित माहौल में यूएई की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। आईपीएल 2020 का ओपनिंग मैच अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस और पिछले साल रनर आप रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।
ऐसे में महीनों से मैदान पर क्रिकेट के लाइव एक्शन की वापसी का इंतजार नहीं चाहेंगे की सीजन का पहला मैच मौसम की मार झेले और किसी कारण से इसमें कोई भी खलल पड़े।
और पढ़ें: IPL 2020: ओपनिंग मैच में ऐसी हो सकती है मुंबई- चेन्नई की प्लेइंग 11
इसी को लेकर हम आप तक मौसम की जानकारी लेकर आये हैं कि महीनों के लंबे इंतजार के बाद खेले जाने वाले इस महामुकाबले में क्या बारिश अपना असर दिखायेगी। वेदर फॉरकास्ट डॉट कॉम के अनुसार शनिवार को सारा दिन धूप खिली रहेगी और शाम को मौसम गर्म बना रहेगा। इसका मतलब है कि अबुधाबी के स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश का कोई आसार नहीं है।
फैन्स के लिये यह खबर काफी राहत देने वाली है और दोनों ही टीमें अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से शुरु होने वाले इस मैच में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि नमी 53 प्रतिशत रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 21 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का मतलब है कि खिलाड़ियों के लिये इस गर्मी में टिके रहना बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में प्लेयर्स के लिये मैदान नॉर्मल से ज्यादा थका देने वाला रहेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्या हुआ था जब 6 साल पहले UAE में MI से भिड़ी थी CSK की टीम, किसका पलड़ा रहा भारी
गौरतलब है कि दोनों टीमें सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिये आईपीएल के 13वें सीजन का अब तक का सफर कुछ अच्छी खबरों के साथ शुरु नहीं हुआ है तो बस फैन्स उम्मीद कर सकते हैं कि फैन्स को मैच के दौरान उनकी पसंदीदा टीम का बेस्ट देखने को मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
