Dream 11 में जीतना है इनाम तो केकेआर-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 32वां मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जाना है जहां पर रिवर्स लेग के तहत होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एक दूसरे का सामना करती नजर आयेंगी। जहां इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है तो वहीं केकेआर की टीम 8 अंक के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। जहां केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में 82 रनों की बुरी हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं मुंबई की टीम अबुधाबी में अपने लगातार जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगी।
मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले 4 मैचों में लगातार चार जीत हासिल की है वहीं केकेआऱ की टीम भी जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी। इसके लिये आज उसने एक बड़ा रणनीतिक बदलाव करते हुए दिनेश कार्तिक से कप्तानी छीनकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को केकेआर की कमान सौंप दी है।
और पढ़ें: IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
ऐसे में फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब के खिलाफ यह बड़े रिकॉर्ड बनाने से चूक गये कोहली- डिविलियर्स
दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्गसन, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऐसी रखें अपनी ड्रीम 11 की टीम-
विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (9.0)
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (10.5), सूर्य कुमार यादव (9), इयोम मोर्गन (9.5), राहुल त्रिपाठी (8.5), शुबमन गिल (9.5)
ऑलराउंडर- कायरन पोलार्ड (9.5)
गेंदबाज- जेम्स पैटिंसन (8.5), जसप्रीत बुमराह (9.0), पैट कमिंस (9.0), प्रसिद्ध कृष्णा (8.0)
आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 26 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सिर्फ 6 बार ही केकेआर की टीम को जीत मिली है। वहीं इस सीजन में खेले गये पहले मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
