IND vs AUS: भारतीय टीम के लिये खुशखबरी, IPL फाइनल के बाद टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्त होने की कगार पर है और मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है जिसकी समाप्ति के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसके बाद इस बात पर बहस होने लगी थी कि आखिरकार इस दौरे पर रोहित शर्मा का चयन क्यों नहीं किया गया। यह सवाल उस वक्त और भी ज्यादा ज्वलंत मुद्दा बन गया जब आईपीएल में 4 मैचों के बाद रोहित शर्मा ने वापसी की और मुंबई इंडियंस के लिये खेलते नजर आये।
चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को चोटिल होने की बात कर उन्हें टीम में शामिल नहीं करने की बात कही थी लेकिन मुंबई इंडियंस के लिये मैदान पर लौटकर रोहित ने चयनकर्ताओं के दावे पर कई सारे सवाल खड़े कर दिये।
और पढ़ें: IPL Qualifier 2 में पृथ्वी शॉ को बाहर बिठायेगी दिल्ली, रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी ओपनिंग
हालांकि भारतीय टीम के फैन्स को अब खुशखबरी मिली है कि आईपीएल की समाप्ति के बाद रोहित शर्मा भी भारतीय टीम के साथ चार्टड फ्लाइट में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जायेंगे। मुंबई इंडियंस के लिये मैदान पर वापसी करने के बाद बीसीसीआई (BCCI) की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं और वो रोहित शर्मा को टीम के साथ 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ले जायेंगे।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने जानकारी दी है कि जल्द ही इस मुद्दे के संबंध में फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि रोहित शर्मा का टीम के साथ रहना अच्छा होगा और फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब के साथ उनकी हालत और ताकत पर भा साथ काम करते रहेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020: 3 अजब संयोग जिससे तय है सनराइजर्स हैदराबाद का चैम्पियन बनना
अधिकारी के अनुसार अगर रोहित शर्मा की हालत को देखते हुए जरूरत समझी गई तो उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत की जायेगी।
ऐसे में रोहित शर्मा को टेस्ट मैचों की शुरुआत तक आराम दिया जा सकता है ताकि वह पूरी तरह से फिट हो जायें और टेस्ट सीरीज में टीम के लिये खेल सकें। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आईपीएल के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, जिस वजह से वह मुंबई के लिए 4 मैच नहीं खेल पाए और फिर उन्होंने आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले से मैदान पर वापसी की थी। उन्होंने उस समय खुद को फिट बताया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
