ENG vs WI: 23 साल के युवा खिलाड़ी ने की इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई, बना दिये ताबड़तोड़ 85 रन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 3 महीने से ठप्प चल रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की शुरुआत हो गई है। 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरु होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमें के बीच पहला अभ्यास मैच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की अनुपस्थिति में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स कप्तानी करते नजर आयेंगे। हालांकि इस टेस्ट मैच से पहले खेले जा रहे वॉर्म अप मैच में बेन स्टोक्स की कप्तानी कुछ खास नजर नहीं आई।
ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड की टीम को अपने पुराने कप्तान की कमी काफी खल रही है। बुधवार से शुरु हुए तीन दिवसीय वॉर्म अप मुकाबले में जोस बटलर और बेन स्टोक्स की टीम के बीच खेल जारी है। इस वॉर्म अप मैच के दौरान पहले ही दिन बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर की टीम ने बेन स्टोक्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
और पढ़ें: कोच ने किया महिला एथलीट को शारीरिक शोषण, तंग आकर की आत्महत्या
पहले दिन का खेल खत्म होने तक जोस बटलर की टीम ने 5 विकेट खोकर 287 रन बना लिये हैं और इस दौरान बेन स्टोक्स ने अपनी टीम के 8 गेंदबाजों को आजमाया। इस दौरान बेन स्टोक्स के गेंदबाजों को इंग्लैंड के अनकैप्ड खिलाड़ी जेम्स रॉबर्ट ने जमकर धोया। रोरी बर्न्स के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 23 साल के युवा खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 8 चौके और 1 छक्के के साथ 85 रनों की पारी खेली।
जेम्स रॉबर्ट के अलावा जो डेनली ने 48 और डेन लोरेंस ने 58 रनों की अहम पारी खेली। वहीं बेन स्टोक्स की टीम के लिये जेम्स एंडरसन ने 49 रन देकर 2 विकेट, क्रेग ओवरटन ने 32 रन पर दो विकेट और जैमी ओवरटन ने 25 रन एक विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार इस भारतीय खिलाड़ी को मैदान पर मिली थी KISS, जानें फिर क्या हुआ
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड की टीम की अगुवाई करते नजर आयेंगे। अपने अब तक के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिये 63 टेस्ट मैचों में 4056 रन बनाने के अलावा 147 विकेट भी हासिल किये हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 95 वनडे और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी शिरकत की है। हालांकि कप्तानी के मामले में उन्होंने प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 मैचों में भी कप्तानी नहीं की है।
आपको बता दें कि इसके साथ ही बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम मैचों के अनुभव के साथ इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
