T20 World Cup Final : क्या फिर टूटेगा न्यूजीलैंड का सपना, ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा है भारी, देखें आंकड़े
स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : काैन सी दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी, अब तय हो चुका है। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब फाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इनके फाइनल पहुंचने से ये भी साफ हुआ है कि इस बार आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में नई टीम चैंपियन के रूप में देखने को मिलेगी। अभी तक दोनों टीमें ट्राॅफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाई हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए खिताब जीतना आसान नहीं दिख रहा। वो इसलिए, अगर हम इतिहास पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : फ्लाॅप साबित हुए वो 3 बल्लेबाज, जो उड़ाते हैं गेंदबाजों की धज्जियां

क्या फिर टूटेगा न्यूजीलैंड का सपना
ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या फिर न्यूजीलैंड का चैंपियन बनने का सपना टूटेगा? सवाल इसलिए बन रहा है क्योंकि 2019 वनडे विश्व कप में उन्हें खराब किस्मत के चलते फाइनल हारना पड़ा था। वहीं टी20 विश्व कप इतिहास में केन विलियमसन की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची है। मैच में उनपर दवाब भी रहेगा। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर ज्यादा प्रभाव दिखाया है। दोनों टीमों के बीच अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 14 मैच हुए हैं, जिसमें 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सका है। ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।
दोनों के बीच हुए मैचों के परिणाम-
17 फरवरी 2005- ऑस्ट्रेलिया 44 रन से जीता
11 दिसंबर 2007- ऑस्ट्रेलिया 54 रन से जीता
15 फरवरी 2009- ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता
26 फरवरी 2010- ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता
28 फरवरी 2010- सुपर ओवर में न्यूजीलैंड जीता
18 मार्च 2016- न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
3 फरवरी 2018- ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीता
16 फरवरी 2018- ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीता
21 फरवरी 2018- ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीता
22 फरवरी 2021- न्यूजीलैंड ने 53 रन से जीता
25 फरवरी 2021- न्यूजीलैंड 4 रन से जीता
3 मार्च 2021- ऑस्ट्रेलिया 64 रन से जीता
5 मार्च 2021- ऑस्ट्रेलिया 50 रन से जीता
7 मार्च 2021- न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता

...लेकिन लय में है न्यूजीलैंड
हालांकि कंगारू टीम के लिए भी जीतना आसान नहीं रहेगा। अगर माैजूदा परफाॅर्मेंस पर नजर डालें तो कीवी टीम ने सबको चाैंकाते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल में जिस तरीके से अंतिम समय हारा हुआ मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता था वो वह ऑस्ट्रेलिया की नींद भी उड़ा सकता है। ओपनर डेरिल मिशेल आैर डेविड काॅनवे जैसे बल्लेबाज हैं जो न्यूजीलैंड को जीत दिला सकते हैं। सेमीफाइनल में मिशेल की 47 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी कंगारू गेंदबाजों को चिंता में डाल सकती है। वहीं न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खेले 5 मैचों में तीन जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया को गुप्टिल को रोकना होगा
अगर ऑस्ट्रेलिया को जीतना है तो उन्हें हर हाल में कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल को रोकना होगा। गुप्टिल इन दोनों टीमों के बीच आपसी हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यानी कि गुप्टिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब बल्ला चलता है। गुप्टिल ने 14 फरवरी 2019 से लेकर अब तक कंगारू टीम के खिलाफ 12 टी20आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 152.10 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए, जिसमें उनकी 105 रनों की शतकीय पारी भी शामिल है। अगर गुप्टिल को इस बार कंगारू टीम रोक लेती है तो उनके लिए सही रहेगा। ऊधर ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच बड़ी उम्मीद हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ चमकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 7 मैचों में 62.75 की एवरेज से 251 रन बना लिए हैं। अगर एक बार फिर इस ओपनर का बल्ला चला तो न्यूजीलैंड का पस्त होना तय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
