ISSF विश्‍वकप में जीतू राय और हीना सिद्धू ने लहराया भारत का परचम, लगाया गोल्ड पर 'निशाना'

नई दिल्ली। ISSF विश्‍वकप फाइनल में भारतीय टीम ने पहला गोल्‍ड मेडल जीता है। दरअसल शानदार फॉर्म में चल रहे डबल ट्रैप निशानेबाज अंकुर मित्तल और पिस्टल किंग जीतू राय और हीना सिद्धू भारत की मेजबानी में पहली बार मंगलवार से यहां शुरू हो रहे आइएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में मेजबान चुनौती की अगुआई। जिसमें जीतू राय और हीना सिद्धू की जोड़ी ने भारत के लिए यह मेडल जीता।

उन्‍होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम सेगमेंट में यह 'गोल्डन' सफलता हासिल की। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के गोल्‍ड मेडलिस्‍ट जीतू राय और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू का मिक्स टीम सेगमेंट में यह तीसरा गोल्‍ड है। आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार आधिकारिक तौर पर मिक्स टीम सेगमेंट को शामिल किया गया है। बता दें कि इस साल विश्व कप में प्रायोगिक आधार पर इसे शामिल किया गया है। टोक्‍यो ओलिंपिक 2020 में पहली बार मिक्स टीम सेगमेंट को जोड़ा जाएगा।

जीतू और हीना ने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए तालिका में शीर्ष पर रहते हुये आसानी से क्वालीफाई किया था स्वर्ण पर कब्जा किया जबकि फ्रांस दूसरे नंबर पर रहते हुये स्वर्ण हासिल करने में कामयाब रहा। चीन को स्पर्धा का कांस्य मिला।

इसे भी पढ़ेंः- विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांगी छट्टी, वजह- शादी तय हो गई है!

Read more about: jitu rai shooting issf world cup
Story first published: Tuesday, October 24, 2017, 13:41 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+