IPL 2020: खाली स्टेडियम में नहीं बल्कि फैन्स के बीच होगा टूर्नामेंट का आयोजन, UAE बोर्ड का बड़ा बयान
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप और एशिया कप के रद्द होने के बाद बीसीसीआई के लिये आईपीएल को आयोजित कराने का रास्ता साफ हो गया है। बीसीसीआई ने भले ही अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने इसको लेकर बोर्ड के प्लान को काफी हद तक साफ कर दिया है। ब्रजेश पटेल ने साफ किया है कि बीसीसीआई इस साल आईपीएल का आयोजन कराने के लिये यूएई को मेजबान स्थल के रूप में चयन कर रही है जिसके लिये उसे सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है।
और पढ़ें: 1983 World Cup: भारत के मुकाबले पाकिस्तान को मिला था 26 गुना ज्यादा पैसा, रमीज राजा ने शेयर की फोटो
वहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि इसका आयोजन 19 सितंबर से लेकर 8 नवंबर के बीच कराया जायेगा। फिलहाल आईपीएल को लेकर मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने इसे तैयार कर लिया है।
और पढ़ें: पीसीबी का खुलासा, बताया कोरोना के बीच क्यों इंग्लैंड दौरे पर भेजी पाकिस्तान की टीम

बीसीसीआई के फैसले का स्वागत करती है यूएई क्रिकेट बोर्ड
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने हाल ही में साफ किया है कि उसे मेजबानी स्थल के लिये मिल ऑफर्स में से वह यूएई में इसका आयोजन कराने के बारे में सोच रही है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल की मेजबानी के लिये यूएई से इस विषय में आधिकारिक रूप से बात नहीं की है लेकिन यूएई क्रिकेट बोर्ड ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
यूएई बोर्ड के महासचिव मुबाश्शीर उस्मानी ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए कहा,'अप्रैल में हमने आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाते हुए बीसीसीआई को लिखा था। हमने मीडिया में ब्रजेश पटेल के बयान को सुना और हम इसका स्वागत करते हैं।'

दर्शकों को स्टेडियम में लाने की तैयारियां कर रही UAE
यूएई ने आईपीएल के बारे में बात करते हुए कहा कि हम इसके आयोजन के लिये पूरी तरह से तैयार है। हालांकि हमें अभी भी बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक रूप से सूचना का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे के कामों में लग जायेंगे। वहीं इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि यूएई में होने वाले इस आयोजन में फैन्स को भी आमंत्रित किया जायेगा।
इस बारे में बात करते हुए उस्मानी ने कहा,'हम अपनी सरकार को कुछ योजनाओं का प्रस्ताव देंगे और इसकी भी मंजूरी लेंगे कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए किस प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।'

सरकार के सामने पेश किये हैं कई प्लान
उस्मानी ने दर्शकों को स्टेडियम में बुलाने के बारे में बात करते हुए कहा,'जहां तक प्रशंसकों का सवाल है, हम चाहते हैं कि यूएई में हमारे एशियाई प्रवासी और अमीरात के लोग भी आएं और आईपीएल देखें। वे इस तरह के बड़े इवेंट को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। हम स्टेडियम में फैंस को लाने के लिए सरकार से कुछ छूट की अनुमति देने के लिए कहेंगे।'
गौरतलब है कि दुबई में कर्फ्यू हटा लिया गया है और सैलानियों के भी आने की अनुमति दे दी गई है, हालांकि अबु धाबी और शारजहां में अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल और पाबंदिया जारी है जिसका पालन किया जा रहा है। आपको बता दें कि दुबई में रेस्टोरेंट भी खुल गये हैं और सामाजिक दूरी और सुरक्षा के साथ 30 से 50 प्रतिशत लोगों के घूमने की अनुमति दी है। ऐसे में उम्मीद है कि यूएई में होने वाले आईपीएल में फैन्स के स्टेडियम में आने की अनुमति मिल सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
