IND vs NZ: WTC फाइनल में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के 144 सालों के इतिहास में आईसीसी पहली बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप आयोजित करा रहा है जिसका फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। शुक्रवार से शुरू होने वाले इस फाइनल मैच का पहला दिन बारिश के चलते पूरी तरह धुल गया और दोनों टीमें टॉस के लिये भी मैदान पर नहीं उतर सकी। वहीं मैच का दूसरा दिन आधे घंटे पहले शुरू किया गया जहां पर कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिये मैदान पर उतरी। इस दौरान जब दोनों टीमें मैदान पर दिखी तो भारतीय खिलाड़ी अपनी बांह कर काली पट्टी बांधे हुए नजर आये।
इसके बाद फैन्स के मन में भारतीय टीम के ऐसा करने के पीछे के कारण का सवाल उठा। तो जवाब है कि शुक्रवार को देर रात भारतीय एथलीट के दिग्गज खिलाड़ी मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी बांह कर काली पट्टी बांधकर उतरने का फैसला किया।
और पढ़ें: WTC फाइनल में उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंडिया
उल्लेखनीय है कि फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार थे और मोहाली के निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, हालांकि उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं हो पाया और शुक्रवार को जिंदगी की लड़ाई हार गये। वहीं एक हफ्ते पहले भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम की पूर्व कप्तान और मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का निधन भी कोरोना वायरस के चलते हुआ था।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम इस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये 4 तेज गेंदबाज और एक हरफनमौला खिलाड़ी कॉलिन डि ग्रैंडहोम के साथ उतरी है। काइल जैमिसन को भी टीम ने खिलाने का काम किया है। वहीं पर भारतीय टीम ने गुरुवार की शाम को ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था जिसमें विराट सेना ने 2 स्पिनर्स और 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का काम किया है।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग के लिये यह मैच उनके टेस्ट करियर का आखिरी मैच होने वाला है क्योंकि वो इस मैच के बाद टेस्ट करियर से संन्यास का ऐलान करने वाले हैं।
भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।
न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, टॉम लैंथम, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, काइल जैमिसन, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications