Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: राजस्थान-कोलकाता के बीच करो या मरो का मैच, ऐसी रखें अपनी Dream 11 टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 54वां मैच आज दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के बीच होगा, जहां पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये दोनों टीमों के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाना है। भले ही इस मैच को जीतने के बाद दोनों ही टीमों में से कोई क्वॉलिफाई नहीं करेगा लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये यह जीत बेहद जरूरी है। राजस्थान की टीम ने अपने पिछले 2 मैचों में शानदार दम दिखाया है और पहले मुंबई इंडियंस और फिर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को रनों का पीछा कर मैच हराया है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली है जिसके बाद यह टीम एक बार फिर जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। दोनों ही टीमें आज के मैच में जीत के बाद 14 अंक तक पहुंचेंगी लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने का फैसला नेट रन रेट पर होगा जो कि मंगलवार को होने वाले आखिरी लीग के मैच के नतीजे के बाद सुनिश्चित होगा।

और पढ़ें: सचिन-कपिल देव आजतक नहीं मिला, वैसे ही धोनी जैसा दूसरा ढूंढना मुश्किल: रवि शास्त्री

ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: 'बोलने की बजाय काम पर ध्यान दो', शोएब अख्तर ने दी पाकिस्तानी खिलाड़ी को सलाह

दोनों ही टीमों के संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स का संभावित प्लेइंग XI: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरोन, कार्तिक त्यागी

कोलकाता नाइराइडर्स का संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, नीतीश राणा, रिकू सिंह, इयोन मोर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, लॉकी फुर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती

ऐसी रख सकते हैं अपनी ड्रीम 11 की टीम
विकेटकीपर- संजू सैमसन (9.5), जोस बटलर (9.0)
बल्लेबाज - शुबमन गिल (9.5), राहुल त्रिपाठी (8.0), नितिश राणा (9.0), इयोम मोर्गन (9.0)
ऑलराउमडर- राहुल तेवतिया (9.0), बेन स्टोक्स (10.0)
गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर (10.0), वरुण चक्रवर्ती (8.5), पैट कमिंस (8.5)

Story first published: Monday, November 2, 2020, 1:26 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+