Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के संन्यास पर डीन जोन्स का बेतुका बयान, कहा- अब इन 2 खिलाड़ियों को आई होगी चैन की नींद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (15 अगस्त) की शाम को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। धोनी की ओर से अचानक संन्यास पर लिये गये इस फैसले ने दुनिया भर में तमाम दिग्गज खिलाड़ियोंं को हैरान कर दिया, जिसके बाद जाहिर तौर पर इन खिलाड़ियों ने अपने रिएक्शन दिये लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर डीन जोन्स ने बहुत ही अटपटा सा ट्वीट किया है। डीन जोन्स ने अपने ट्वीट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम लेकर दावा किया कि वो शर्त लगा सकते हैं कि माही के संन्यास के बाद इन खिलाड़ियों को चैन की नींद आयी होगी।

और पढ़ें: IPL 2020 में धोनी से बचकर रहें गेंदबाज, इरफान पठान ने बॉलर्स को चेताया

हालांकि धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाले रहे हैं तो ऐसे में फैन्स को उनका हेलिकॉप्टर शॉट देखने को मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का आयोजन कराने का फैसला किया है। इस दौरान धोनी सीएसके की ओर से ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बन चुके हैं।

और पढ़ें: धोनी के साथ हुआ क्रिकेट इतिहास का सबसे अजब संयोग, इन दो पारियों के बीच सिमटा करियर

चैन से सोये होंगे यह 2 भारतीय खिलाड़ी

चैन से सोये होंगे यह 2 भारतीय खिलाड़ी

डीन जोन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से धोनी के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि वो जानते हैं कि माही के संन्यास के बाद ऋषभ पंत और केएल राहुल चैन से सोए होंगे। उल्लेखनीय है कि सीमित ओवर्स प्रारूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने लिखा, 'कल महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद... मैं शर्त लगाता हूं कि केएल राहुल और ऋषभ पंत पिछली रात को चैन से सोए होंगे।'

काफी समय से बन रहा था संन्यास का प्लान

काफी समय से बन रहा था संन्यास का प्लान

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी ने 72 गेंदोंं में अर्धशतकीय पारी खेली थी और रन आउट हो गये थे। इस मैच के बाद से ही धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे थे और पिछले एक साल से मैदान पर किसी भी तरह का मैच नहीं खेलने उतरे थे।

इसके बाद से ही धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा जारी थी, लेकिन उन्होंने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा।

संन्यास के बाद रोये थे धोनी-रैना

संन्यास के बाद रोये थे धोनी-रैना

आखिरकार धोनी ने 15 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर वीडियो पोस्ट करके अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी के इस फैसले से जहां लाखो फैन्स का दिल टूट गया तो वहीं इसके कुछ मिनट बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर से अलविदा कह दिया।

संन्यास के बाद रैना ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वो और माही भाई गले मिले और रोए भी। धोनी के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।

Story first published: Tuesday, August 18, 2020, 14:54 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+