Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RR: दिल्ली के लिये डेब्यू करे रहे हैं ललित यादव, रबाडा ने की वापसी, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 7वां मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जहां पर संजू सैमसन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन ने इस मैच में दो बदलाव करने का काम किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिये पिछले मैच में चोट की वजह से बेन स्टोक्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं जिसके चलते सैमसन ने इस मैच में डेविड मिलर को खिलाने का काम किया है। वहीं पर सैमसन ने इस मैच में श्रेयस गोपाल को आराम देने का काम किया है और उनकी जगह जयदेव उनादकट की वापसी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये जीत के साथ आगाज करने वाले ऋषभ पंत ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किये हैं। पंत ने शिमरोन हेटमायर की जगह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को खिलाने का काम किया है तो वहीं पर अमित मिश्रा को आराम देकर ललित यादव को डेब्यू करने का मौका दिया है।

और पढ़ें: DC vs RR: चेतन सकारिया ने किया खुलासा, बताया- किसकी वजह से पंजाब के खिलाफ मिली सफलता

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली की टीम का पलड़ा भारी रहा है और उसने सभी मैचों में जीत हासिल करने का काम किया है। ललित यादव आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने के लिये उतर रहे हैं। ललित यादव दिल्ली की टीम से पिछले सीजन जुड़े थे लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

हालांकि इस साल दूसरे ही मैच में उन्हें डेब्यू का मौका मिल गया। इस साल खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ललित यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 मैचों में 197.40 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाने का काम किया। इस दौरान ललित यादव ने गेंदबाजी से 7 विकेट लेने का कारनामा भी किया।

और पढ़ें: IPL इतिहास के वो 4 मैच जब हैदराबाद की टीम ने आखिरी ओवर्स में गंवाया मैच, जीत की दहलीज पर पहुंच कर हारी

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स की जगह शामिल किये गये डेविड मिलर भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 अर्धशतक लगाकर यहां पहुंचे हैं।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 19:32 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+