AUS vs PAK: सेमीफाइनल में शाहीन के प्रदर्शन से नाराज हुए अफरीदी, कहा- आप ऐसे नहीं फेंक सकते
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया जिसमें दूसरी पारी के 16 ओवर्स तक मैच में बढ़त बनाने के बावजूद पाकिस्तान की टीम को एक ओवर पहले ही 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस ने पाकिस्तान के पंजे से जीत को छीन लिया और 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम का यूएई में लगातार 16 मैचों से चला आ रही जीत का सफर समाप्त हो गया।
और पढ़ें: भारत के लिये तीनों प्रारूप में महान खिलाड़ी बन सकता है यह यंगस्टर, सुनील गावस्कर ने सुझाया नाम
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली और मैच को जिताया। ऑस्ट्रेलिया के लिय मैच 19वें ओवर में बदला जब शाहीन अफरीदी की गेंद पर पहले हसन अली से कैच छूटा तो वहीं पर अगली 3 गेंदों पर वेड ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।
और पढ़ें: IND vs NZ: चयनकर्ताओं ने फिर नहीं दिया टीम में मौका तो नाराज हुए जयदेव उनादकट, ट्वीट कर साधा निशाना

हसन अली के ड्रॉप का मतलब खराब गेंदबाजी करना नहीं
पाकिस्तान के लिये टी20 विश्वकप का कैंपेन काफी शानदार रहा था जिसमें उसने भारत, न्यूजीलैंड जैसी टीमों को एकतरफा मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उसे 19वें ओवर में मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। जहां पर हसन अली के कैच ड्रॉप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है तो वहीं पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी को जमकर लताड़ा है।
शाहिद अफरीदी का मानना है कि भले हसन अली के हाथों से वो कैच छूट गया हो लेकिन शाहीन अफरीदी को लगातार 3 छक्के खाने वाली गेंदबाजी नहीं करनी चाहिये थी। अफरीदी का मानना है कि बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को रनों की गति पर लगाम लगाने के लिये वाइड यॉर्कर का इस्तेमाल करना चाहिये था।

शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं
क्रिकविक से बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा,'मैं शाहीन के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं क्योंकि अगर हसन से कैच छूट भी गया था तो आप बैटर के आर्क में गेंदबाजी करने के बजाय वाइड यॉर्कर के लिये जा सकते थे। एक ड्रॉप कैच का मतलब यह नहीं है कि आप अगली 3 गेंदों में लगातार 3 छक्के खा लेंगे। शाहीन के पास देने के लिये काफी कुछ है और मुझे लगता है कि वो बेहतर वापसी कर सकते थे। वह उन गेंदबाजों में से नहीं है जिसे आसानी से छक्के के लिये भेज दिया जाये।'

बाबर आजम ने बताया क्या रहा टर्निंग प्वाइंट
इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हसन अली की मैदान पर हुई गलती को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया और कहा कि अगर हम वो पकड़ लेते तो हमारे लिये चीजें अलग हो सकती थी। बाबर आजम ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर मैं काफी संतुष्ट हूं और हम कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में इससे सीख कर आगे बढ़ें।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। दोनों टीमों ने अब तक इस प्रारूप में कोई विश्वकप नहीं जीता है तो ऐसे में दुनिया को नया टी20 चैम्पियन मिलना लगभग तय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
