IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया राजस्थान रॉयल्स की वापसी का रास्ता, जानें कैसे जीतेगी मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 18वां मैच वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स की टीम लीग में अपना 5वां मुकाबला खेलने के लिये उतरेगी जहां पर उसे हर हाल में जीत की दरकार है। राजस्थान की टीम अब तक खेले गये मुकाबलों में 4 में से 3 हार चुकी है। इतना ही नहीं राजस्थान की टीम के दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन और जोफ्रा आर्चर की गैर मौजूदगी ने हालात और खराब कर दिये हैं। इसके चलते राजस्थान रॉयल्स का टीम में वापसी करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने बताया कि कैसे उनकी टीम लीग में वापसी कर सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा, 'राजस्थान रॉयल्स की परेशानी कम नहीं हो पा रही है क्योंकि उनके पास खिलाड़ी ही नहीं हैं, जब आपके पास प्लेयर्स ही नहीं होंगे तो आप क्या कर सकते हैं। वह सिर्फ मैच में अपनी एप्रोच को बदल सकते हैं। राजस्थान की किस्मत सिर्फ निजी बदलावों से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों की निरंतरता से ही बदल सकती है।'
और पढ़ें: 'अब आरसीबी के पास हैं दो एबी डिविलियर्स', कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के फैन हुए गावस्कर
आकाश चोपड़ा का मानना है कि जब राजस्थान के ज्यादातर बल्लेबाज निरंतरता के साथे खेलेंगे तो वो वापसी कर सकते हैं। उन्होंने जोस बटलर को ज्यादा रन बनाने की मांग करने को कहा है।
उन्होंने कहा,'राजस्थान के लिये संजू सैमसन को रन बनाना होगा, वह पिछले 3 सालों से पहले 3 मुकाबलों में 70 की औसत से रन बनाते हैं और चौथे मुकाबले में यह गिरकर 22 का हो जाता है। इतना ही नहीं राजस्थान को जोस बटलर से इस बार ज्यादा रन बनाने के लिये कहना होगा।'
और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने कोहली को दी खास सलाह, बताया- प्लेऑफ से पहले क्या करें बदलाव
चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में राजस्थान के बाकी प्लेयर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी। डेविड मिलर को रन बनाना होगा तो रियान पराग को भी अपना योगदान बढ़ाना होगा। राहुल तेवतिया को फिर से पिछले सीजन वाला कारनामा करना होगा और मनन वोहरा की जगह टीम में यशस्वी जयसवाल को प्लेइंग 11 में मौका देना चाहिये। आपको बता दें कि मनन वोहरा पहले 4 मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
