Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC Awards: आईसीसी ने कोहली को चुना दशक का बेस्ट खिलाड़ी, मिला खास सम्मान

ICC Awards ICC choses Virat kohli Best player of Decade: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच साल 2020 का अंत होने को है और इसके साथ ही 21वीं सदी का दूसरा दशक भी खत्म हो गया है। साल के खत्म होने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल के अंत में दिये जाने वाले सम्मान का ऐलान कर दिया है और दशक की बेस्ट पुरुष वनडे, टेस्ट और टी20 टीमों का ऐलान किया गया। इस दौरान आईसीसी (ICC) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को खास सम्मान देते हुए दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

आईसीसी (ICC) की ओर से जारी की गई टीमों की लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें दशक की तीनों टीमों में जगह दी गई है। आईसीसी (ICC) ने इस महीने की शुरुआत में दशक के बेस्ट खिलाड़ियों और टीमों को चुनने की मुहिम शुरू की थी और रविवार को इसका ऐलान कर दिया गया।

और पढ़ें: NZ vs PAK: पाकिस्तानी टीम को लगा एक और बड़ा झटका, अब टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इमाम उल हक

आईसीसी (ICC) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया दबकि वनडे और टी20 टीम में बतौर बल्लेबाज उन्हें शामिल किया गया। कोहली (Virat Kohli) के अलावा आईसीसी (ICC) ने एसोसिएट देशों के बेस्ट पुरुष और महिला खिलाड़ी के लिये स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्रायस और काइल कोइजर को चुना।

काइल कोइजर ने इस दशक में 45.54 की औसत से 2277 वनडे रन बनाये तो वहीं कैथरीन ब्रायस ने 50 की औसत से रन बनाये तो वहीं गेंद से 9.93 की औसत से गेंदबाजी की। आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी वनडे और टी20 टीम में जगह मिली है।

और पढ़ें: AUS vs IND: टिम पेन ने मेलबर्न में रचा इतिहास, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईसीसी (ICC) की टीम ने इन सभी खिलाड़ियों का चयन पिछले 10 साल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 18:14 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+