Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PAK vs WI : दर्शकों से भरेगा पूरा कराची स्टेडियम, पाकिस्तान ने दी अनुमति

कराची। नेशनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (एनसीओसी) ने आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कराची के नेशनल स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ दर्शकों को बुलाने की अनुमति दी है। कोविड -19 महामारी के आने के बाद यह पहली बार है कि दर्शकों को इस हद तक अनुमति दी जाएगी, क्योंकि एनसीओसी ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए 25 प्रतिशत स्टेडियम को भरने की अनुमति दी थी।

इस बीच, वेस्टइंडीज, जो 9 दिसंबर को कराची पहुंचेगा। दाैरे की शुरुआत 13 दिसंबर को पहले टी20आई से होगी। तीन टी20आई के बाद 18 से 22 दिसंबर के बीच एकदिवसीय मैच होंगे, जो सभी आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होंगे, जो कि 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए टाॅप सात टीमों और मेजबान (भारत) के लिए सीधी योग्यता तय करता है। प्रत्येक टीम एक जीत के लिए दस अंक अर्जित करती है। मैच बराबरी पर रहने पर 5 अंक मिलते हैं। रैंकिंग सभी टीमों द्वारा अर्जित कुल अंकों के आधार पर तय की जाएगी। वर्तमान में, वेस्टइंडीज 13 टीमों में चार जीत और पांच हार के साथ आठवें स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान समान जीत और हार के साथ उनसे केवल एक स्थान ऊपर है।

यह भी पढ़ें- 'उसने सचमुच मेरा नाम रोशन कर दिया', बेटे को सफल देख भावुक हुआ पिता

पाकिस्तान की टीम
टी20 टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी

वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी उस्मान कादिर

वेस्टइंडीज की टीम
वनडे टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, निकोलस पूरन, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ , हेडन वॉल्श जूनियर

T20I टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज़, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस , हेडन वॉल्श जूनियर

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दाैरे का कार्यक्रम:
9 दिसंबर - वेस्टइंडीज कराची पहुंचा
13 दिसंबर - पहला टी20 मैच, कराची
14 दिसंबर - दूसरा टी20 मैच, कराची
16 दिसंबर - तीसरा टी20 मैच, कराची

18 दिसंबर - पहला वनडे, कराची
20 दिसंबर - दूसरा वनडे, कराची
22 दिसंबर - तीसरा वनडे, कराची

Story first published: Friday, December 3, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+