IPL 2020 Final: फाइनल में मुंबई पर भारी पड़ सकते हैं दिल्ली के यह 3 खिलाड़ी, पलट देंगे मैच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच आज अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। इस सीजन मुंबई के खिलाफ 3 मैचों में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथी बार उसका सामना करने उतरेगी। वहीं मुंबई इंडिंयस की टीम ने जिस तरह से इस सीजन दिल्ली की टीम पर अपना दबदबा बनाया है उसे देखकर साफ है कि आज के मैच में वह जीत को लेकर काफी आश्वस्त होगी। मुंबई की टीम कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में अपना 5वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी और उसकी कोशिश होगी कि वह इसे भी जीतकर लौटे। वहीं पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम हर हाल में अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी।
और पढ़ें: IPL 2020 final: सहवाग ने की भविष्यवाणी, बताया दिल्ली-मुंबई के मुकाबले में कौन बनेगा चैम्पियन
ऐसे में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम के सामने अब तक फीकी पड़ी दिल्ली के पास कुछ ऐसे मैच विनर्स खिलाड़ी हैं जिन्होंने अगर फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन किया तो कभी भी बाजी को पलट सकते हैं और इनके दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला खिताब जीत कर लौट सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: फाइनल में रोहित को हराना नामुमकिन, दिल्ली के खिलाफ बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस सीजन टीम के लिये सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं जिन्होंने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में अब तक 603 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। वह पावरप्ले में तेजी से रन बटोकर मैच का फैसला अपनी टीम के पक्ष में मोड़ने में सक्षम है। इतना ही नहीं इस सीजन वह दो बार ओपनिंग करने आये और पारी की समाप्ति तक नाबाद रहते हुए शतक लगाकर वापस लौटने का काम किया, जिसका मतलब है कि अगर वह आउट नहीं होते हैं तो अपनी टीम के लिये बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)
इस फेहरिस्त में दूसरा नाम दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का है जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 29 विकेट लेने का काम किया है। कगिसो रबाडा ने दूसरे प्लेऑफ में सनराइजर्स के खिलाफ 19वें ओवर में तीन गेंद पर 3 विकेट झटक कर मैच का रुख पलट दिया था तो वहीं लीग स्टेज पर अपने दम कर कई मैच जिताने का काम किया। हालांकि मुंबई के खिलाफ खेले गये 3 में से 2 मैचों में उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिली। ऐसे में अगर फाइनल में रबाडा विकेट लेते हैं तो दिल्ली का जीतना लगभग तय है।

मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis)
दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस साल ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस ने भी कमाल दिखाया है और गेंद एवं बल्ले से पूरे सीजन छाये रहे हैं। स्टॉयनिस ने कई मैच में अपने बल्ले से अहम पारी खेली और दिल्ली को मैच जिताने का काम किया। दूसरे प्लेऑफ में वह ओपनिंग करने के लिये भी उतरे जहां पर उन्होंने धवन के साथ अच्छी शुरुआत दी और दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टॉयिस दिल्ली के लिये अब तक 16 मैचों में 27 की औसत से 352 रन बना चुके हैं तो गेंदबाजी में भी उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications