Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC वॉर्मअप मैच में छाये रोहित-राहुल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में क्वालिफायर मैच के दौरान सुपर 12 में क्वालिफाई कर चुकी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं, जिसमें भारतीय टीम ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया। पहले मैच में इंग्लैंड को एक ओवर पहले 7 विकेट से मात देने वाली भारतीय टीम का जलवा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भा जारी रहा और उसने 17.5 ओवर्स में ही उसने मैच खत्म कर 9 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। भारतीय स्पिनर्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिये स्टीव स्मिथ (57), मार्कस स्टॉयनिस (41) और ग्लेन मैक्सवेल (37) ने मुश्किलों से जूझ रही अपनी टीम को वापसी कराने का काम किया और 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट खोने के बाद 152 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर से शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिये 9.2 ओवर में 68 रन जोड़ डाले।

और पढ़ें: T20 WC वॉर्मअप मैच में छठे गेंदबाज बने विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखा भारतीय स्पिनर्स का जलवा

भारतीय टीम के लिये इस मैच में ईशान किशन की बजाय रोहित शर्मा (नाबाद 60) ओपनिंग करने उतरे और केएल राहुल (39) ने उनका भरपूर साथ दिया। केएल राहुल ने 31 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 39 रन बनाये, हालांकि एश्टन एगर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वॉर्नर को अपना कैच थमा बैठे।

वहीं पर रोहित शर्मा ने अपनी अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी और 41 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 60 रन बनाकर रिटायर हो गये। भारतीय टीम ने इस मैच में सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा जिन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 5 चौके, एक छक्का लगाकर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित के जाने के बाद मैदान पर खेलने आये हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाये और छक्का लगाकर अपनी टीम को 9 विकेट से मैच जिता दिया।

और पढ़ें: अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ टॉय तो क्या होगा नतीजा, सहवाग ने की विश्वकप मुकाबले पर भविष्यवाणी

गेंदबाजी में भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और स्पिनर्स इस मैच में हावी नजर आये। 5 में से 4 विकेट स्पिन गेंदबाजों के खाते में आये जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी इस मैच में जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल किया। रविचंद्रन अश्विन ने 2 ओवर में 8 विकेट लेकर 2 विकेट चटकाये तो वहीं पर राहल चाहर और रविंद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 19:04 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+