KXIP vs RR: स्मिथ ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब, जानें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिये प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी है। जहां पंजाब की टीम ने क्रिस गेल की वापसी के बाद से लगातार 5 मैच जीते हैं तो वहीं राजस्थान की टीम ने भी अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 195 रनों का चेज किया था।
अबुधाबी के मैदान पर राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि हम पिछले मैच के बाद से काफी पॉजिटिव फील कर रहे हैं और पिच का अंदाजा नहीं लगा सकते लेकिन उम्मीद करते हैं कि चेज करते हुए हम मैच को जीत सकें।
और पढ़ें: IPL 2020: अभी भी प्लेऑफ का सफर तय कर सकती है केकेआर की टीम, जानें कैसा होगा समीकरण
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव करते हुए अंकित राजपूत को बाहर बिठाया है और वरुण एरॉन को शामिल किया है जबकि किंग्स इेलवन पंजाब की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों के बीच इस सीजन जब पहली बार मुकाबला हुआ थो तब पंजाब की टीम पर राहुल तेवतिया की पारी काफी भारी पड़ी थी, जिन्होंने क्रिस जॉर्डन के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर राजस्थान को मैच जिताया था तो वहीं पर पंजाब की टीम आज अपनी हार का बदला लेना चाहेगी।
राजस्थान के लिये बेन स्टोक्स और संजू सैमसन की बल्लेबाजी का फॉर्म में वापस आना शानदार रहा है तो वहीं पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs AUS: कभी आत्महत्या करना चाहता था यह कंगारू खिलाड़ी, अब 3 साल बाद मिला वापसी का मौका
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications