Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर जो रूट ने दिया बड़ा बयान, कहा- नहीं लागू होगी रोटेशन पॉलिसी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहां पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और ईशांत शर्मा चोट से जूझ रहे हैं तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम पूरी ताकत से सीरीज में उतरने के बारे में सोच रही है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने टेस्ट सीरीज की तैयारियों को लेकर बात करते हुए साफ किया कि भारत के खिलाफ उनकी टीम अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ उतरेगी और रोटेशन पॉलिसी लागू नहीं करेगी। जो रूट का मानना है कि इंग्लैंड के लिये खिलाड़ियों को आराम देने का समय खत्म हो चुका है और यही वजह है कि वो भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज और एशेज के दौरान रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी तो उसने पहले मैच में जीत के बावजूद रोटेशन पॉलिसी के तहत टीम में बदलाव किया और खिलाड़ियों को आराम दिया, जिसका नुकसान उन्हें सीरीज में हार के साथ चुकाना पड़ा। विराट सेना ने इंग्लैंड को 1-3 से हराया।

और पढ़ें: बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चा पर सलमान बट ने रखी अपनी राय

'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बात करते हुए जो रूट ने कहा,'हमारी टीम ऐसे वक्त में पहुंच चुकी है जहां पर हमें आराम और रोटेशन पॉलिसी को छोड़ना होगा। अगर हमारी टीम के सारे खिलाड़ी फिट होकर मौजूद रहते हैं तो हम भारत के खिलाफ अपनी बेस्ट उपलब्ध टीम के साथ उतरना पसंद करेंगे। यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोटेशन पॉलिसी के तहत जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेले थे जबकि पहले टेस्ट में मैच विनिंग पारी खेलने वाले जोस बटलर को रोटेशन पॉलिसी के चलते दूसरे मैच से पहले वापस अपने देश जाना पड़ा। जो रूट को उम्मीद है कि इस बार ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।

और पढ़ें: केन विलियमसन का खुलासा, बताया- क्यों WTC फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली के कंधे पर रखा सिर

उन्होंने कहा, 'अगले कुछ महीनों में हमें दुनिया की दो बेस्ट टीमों के खिलाफ करीब 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। यह हमारे लिये अपनी स्किल्स को सुधारने और टीम का दम दिखाने का शानदार मौका है। अगर टीम के सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं तो हमारे पास अच्छी टीम होगी। एशेज की तैयारी के लिये भारत के साथ टेस्ट सीरीज बेस्ट तैयारी होगी। ऐसे में हम भारत के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत टीम उतारना चाहेंगे। हम सुनिश्चित करना चाहेंगे कि मैच के दौरान हमारे टॉप परफॉर्मर मौजूद रहें।'

Story first published: Thursday, July 1, 2021, 19:02 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+