Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RCB: मैच से पहले नॉर्टजे ने आरसीबी की दी चुनौती, कहा- हमें मिलेगी जीत

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बी़च दुबई के मैदान पर खेला जाना है। दुुबई के मैदान पर होने वाले इस मैच में फैन्स को भी ज्यादा मजा आने वाला है चूंकि दोनों टीमें अपना पिछला मैच जीत कर आ रही हैं। जहां एक ओर दिल्ली की टीम ने केकेआर की टीम को शारजाह के मैदान पर 18 रनों से मात दी तो वहीं आरसीबी की टीम ने राजस्थान को आसानी से हराया।

और पढ़ें: KXIP vs CSK: वॉटसन-डुप्लेसिस के सामने पस्त हुई पंजाब, चेन्नई ने 10 विकेट से रौंदा

वहीं सोमवार को होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंंस के दौरान आरसीबी की टीम को चुनौती दी है। नॉर्जे का मानना है कि दिल्ली की टीम इस साल किसी भी विपक्षी टीम को हराने का दम रखती है।

और पढ़ें: KXIP vs CSK: धोनी ने पकड़ा केएल राहुल का जबरदस्त कैच, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

एनरिच नोर्जे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें जीतने के लिये बेसिक्स पर बने रहने और अपने प्लान को सही से लागू करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच खेले गये 23 मुकाबलों में से केवल आठ में ही जीत हासिल कर पाई है।

उन्होंने कहा, ' आरसीबी के खिलाफ मैच काफी अच्छा होने वाला है और उनका बल्लेबाजी क्रम भी काफी शम है। इसमें कई बड़े नाम शामिल है। हालांकि मुझे लगता है कि हमारी टीम भी काफी अच्छी है और खिलाड़ी अच्छा अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान अगर हम अपने स्किल्स के मुताबिक खेलें तो वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा कि हम कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा मैच होने वाला है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उन पर भारी पड़ सकते हैं।'

और पढ़ें: पंत के बर्थडे पर युवराज ने खास अंदाज में किया विश, कहा- नाम है PANT पर हरकत निक्कर वाली

गौरतलब है कि नोर्जे ने शनिवार को केकेआर के खिलाफ खेले गये मैच में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के लिये 19वां ओवर फेंका और शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम टीम की वापसी कराई।

उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि हम जीत हासिल कर सके। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। शायद एक या दो ओवर, उन्होंने हम पर काफी रन जोड़े। लेकिन मुझे लगता है कि सामान्य तौर पर हमारी योजना अच्छी थी और सभी इसी के अनुसार खेले, इसलिए खिलाड़ियों ने अच्छा किया।'

Story first published: Monday, October 5, 2020, 4:09 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+