Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL इतिहास में लीप ईयर रहा है खास, दिल्ली को चैम्पियन बनाता है यह संयोग

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का खिताबी मुकाबला मंगलवार को 4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पहली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच दुबई के मैदान पर खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। हालांकि अगर दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की टीम खिताब की दावेदार नजर आती है।

वहीं इस सीजन दोनों टीमों के बीच 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को पटखनी देने का काम किया है। हालांकि इसके बावजूद एक ऐसा संयोग है जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस साल चैम्पियन बनाने की ओर इशारा करता है।

और पढ़ें: IPL 2020: क्या फाइनल मैच में खेल सकेंगे ट्रेंट बोल्ट, जानें कैसी है चोट

दरअसल आईपीएल की शुरुआत के बाद यह तीसरा लीप इयर है जब कोई नई टीम खिताब की दावेदार बनी है। मजेदार बात यह है कि हर बार लीप इयर में नई टीम ही चैम्पियन बनी है। साल 2010 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपना पहला खिताब जीतने का काम किया था तो वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फाइनल में मात देकर अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का काम किया था।

इस बार यह मौका दिल्ली कैपिटल्स के पास है जो कि मुंबई इंडियंस को हराकर इस खिताब को अपने नाम कर सकती है। प्लेऑफ के दौरान आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स दो टीमें ऐसी थी जिसके पास लीप इयर में इतिहास रचने का मौका था और इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की दावेदारी थी लेकिन एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आऱसीबी को हराकर बाहर कर दिया और दूसरे प्लेऑफ में जगह बनाई।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, जानें क्यों

वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने का काम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल हैदराबाद की टीम को दूसरे प्लेऑफ में 17 रनों से मात देकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई तो वहीं पिछले साल एलिमिनेटर मैच में भी हैदराबाद की टीम को ही पटखनी देकर उसने पहली बार प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई किया था। हालांकि वहां पर उसे सीएसके की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अब उम्मीद है कि 13 साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रहे दिल्ली कैपिटल्स की टीम और उसके फैन्स फाइनल में उलटफेर कर दिखायें और पहली बार चैम्पियन बन जाये।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 6:19 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+