IPL 2020: फैन ने RCB के लिये मांगा बटलर तो राजस्थान रॉयल्स ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को शुरु होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है और सभी टीमें यूएई में अपनी तैयारी पक्की कर रही हैं। वहीं टीम के कुछ खिलाड़ी अभी भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज जारी सीरीज के चलते यूएई नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि इस दौरान यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फैन्स को एक शानदार टूर्नामेंट होने की उम्मीदें बना रहे हैं। इस सीरीज में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर जो कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते नजर आयेंगे।
जोस बटलर ने साउथैम्पटन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 54 गेंदों पर ताबड़तोड़ 77 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसकी चलते इंग्लैंड की टीम ने मैच को 7 गेंद पहले जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
और पढ़ें: IPL 2020: डेविड हसी ने बताया कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में लगा सकता है दोहरा शतक
बटलर ने इससे पहले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इंग्लैंड की इस दूसरी जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर बटलर की इस शानदार बल्लेबाजी की काफी तारीफ हो रही है।
और पढ़ें: IND vs AUS: शिखर धवन को अब भी है टेस्ट में वापसी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये जानें क्या बोले

बटलर की फॉर्म देख खुश हैं फैन्स
जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बटलर की शानदार फॉर्म को देखते हुए आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को भी उम्मीद है कि इस सीजन वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और टीम को एक बार फिर खिताब जिताने में मदद करेंगे।
वहीं जोस बटलर की शानदार फॉर्म को देखते हुए आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के एक फैन ने राजस्थान रॉयल्स से पूछा कि बटलर की उनकी पसंदीदा टीम में भेजने क बदले में वो क्या लेंगे।

आरसीबी के लिये बटलर को मांगा तो मिला करारा जवाब
प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं आपसे एक बार फिर पूछता हूं राजस्थान रॉयल्स। मुझे ऐसा क्या करना चाहिए कि आप जोस बटलर को आरसीबी में भेज दें।'
वहीं फैन के इस सवाल के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी तुरंत मजेदार तरीके से जवाब दिया। रॉयल्स ने केबीसी के अमिताभ बच्चन से जुड़ा मीम शेयर करते हुए लिखा, 'आप चाहे तो क्विट कर सकते हैं?'

राजस्थान के पहले मुकाबले में नहीं खेल पायेंगे बटलर
गौरतलब है कि जोस बटलर आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिये शुरुआती मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आयेंगे क्योंकि 16 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज खत्म होने के बाद जब वो यूएई में उतरेंगे, तो उन्हें अनिवार्य 14 दिनों तक क्वारंटाइन अवधि में रहना होगा। राजस्थान रॉयल्स को अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 सितंबर को शारजाह में खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
