ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए मार्कस स्टॉयनिस, सिर्फ 17 खिलाड़ियों को मिला करार
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने हाल ही में साल 2021-22 सेशन के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें कई खिलाड़ियों को डिमोट किया गया था तो कुछ खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर भी कर दिया गया था। वहीं अब बीसीसीआई के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की प्लेयर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें काफी हैरान कर देने वाले बदलाव सामने आये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की इस लिस्ट के अनुसार हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।
और पढ़ें: IPL 2021: पाड्डिकल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जो लिस्ट जारी की है उसमें 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में कैमरून ग्रीन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है, बाकी खिलाड़ियों को रिटेन करने का काम किया गया है, हालांकि बोर्ड पहले 20 खिलाड़ियों को करार देने का विचार कर रहा था लेकिन आगामी सत्र के लिये उसने सिर्फ 17 खिलाड़ियों को ही अनुबंध सौंपने का काम किया है।
और पढ़ें: IPL इतिहास में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इन 5 खिलाड़ियों को किया गया बाहर
कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ समाप्त हुई 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का काम किया था जिसमें उन्होंने 33.71 की औसत से 236 रन बनाये थे। पिछले साल सीए की ओर से दिये गये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में से 5 खिलाड़ियों को बाहर करने का काम किया जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड, ट्रैविस हेड, सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स, हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श और मार्कस स्टॉयनिस का नाम शामिल है।
सीए के नेशनल सेलेक्टर ट्रेवर हॉन्स ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी होने के बाद कहा,'सीए की ओर से आज जिन 17 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई, हमें उन पर पूरा विश्वास है कि अगले सीजन में देश के लिये शानदार प्रदर्शन करेंगे और हमारी पुरुष टीम के तीनों प्रारूप में व्यस्त कार्यक्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ देते नजर आयेंगे।'

स्टॉयनिस को करार से बाहर करना समझ से बाहर
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीजन एशेज की मेजबानी करने के साथ-साथ भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को जीतने पर अपना खास ध्यान दे रही है। आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जिन नामों को लिस्ट से बाहर किया गया है उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मार्कस स्टॉयनिस का है जो दिल्ली कैपिटल्स के लिये आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं और अच्छी फॉर्म में भी हैं। ऐसे में वो कंगारू टीम के लिये आगामी टी20 विश्व कप में अहम रोल निभा सकते थे। वहीं मिशेल मार्श को लगातार चोटिल होने के चलते करार नहीं दिया गया है।

ऐसी है खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट: एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, जेनी रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर, एडम जंपा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
