जानें क्यों सलमान बट्ट को संगाकारा-जयवर्धने की याद दिलाते हैं रोहित-कोहली, इस मामले में बताया सबसे खास
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार (16 सितंबर) को आगमी टी20 विश्वकप के बाद भारत की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से यह खबर दुनिया भर के खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। विराट कोहली के लिये 17 अक्टूबर से यूएई में खेला जाने वाला आईसीसी टूर्नामेंट बतौर कप्तान पहला और आखिरी मल्टीनेशन टूर्नामेंट होने वाला है।
और पढ़ें: 'साजिश का हिस्सा तो नहीं बना न्यूजीलैंड', दौरा रद्द करने पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी
विराट कोहली के निर्णय को लेकर काफी मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, जहां कुछ लोग उनके डिसीजन को निस्वार्थ और बहादुर बता रहे हैं तो वहीं पर कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली ने यह निर्णय खुद को मुश्किल से बचाने के लिये किया है, ताकि टी20 विश्वकप खराब होने के बावजूद बीसीसीआई उन्हें हटा कर अपमानित न करे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने भी इसको लेकर अपनी राय दी है और कहा कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने से भारतीय टीम पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने यह निर्णय काफी सोच विचार के बाद लिया है।
और पढ़ें: PAK vs NZ: पीएम के मनाने पर भी सीरीज के लिये नहीं माना न्यूजीलैंड, अब ICC के पास जायेगा पीसीबी

जयवर्धने-संगाकारा की तरह है रोहित-कोहली
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के अनुसार कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी श्रीलंका की दिग्गज जोड़ी कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने की तरह है, जिसके चलते कोहली के कप्तानी छोड़ने और रोहित के नये कप्तान बनने के बाद भी भारतीय टीम के डिसीजन मेकिंग में कोई दिक्कत नहीं आयेगी।
उन्होंने कहा,'कोहली ने भारतीय टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया है और भारत उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने में कामयाब रहा है, तो ऐसे में कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले से भारत को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। यह काफी सोचा समझा फैसला है। कोहली और रोहित की जोड़ी भारत के लिये बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि श्रीलंका के लिये जयवर्धने और संगाकारा थे।'

एक टीम की तरह काम करते हैं कोहली-रोहित
सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि जब श्रीलंका के दो दिग्गजों के बीच कप्तानी की अदला-बदली हुई तब भी कोई फर्क नहीं पड़ा और दोनों ने साथ मिलकर काम किया। उसी तरह मुझे नहीं लगता कि रोहित के कप्तान बनने के बाद कोहली और उनके बीच कोई विवाद होने वाला है। वह एक टीम के रूप में काम कर सकते हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली के पास भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है, जिन्होंने भारत के लिये 45 मैचों में टीम की कमान संभालते हुए 27 मैचों में भारत को जीत दिलाई जिसके चलते उनका जीत प्रतिशत 65.11 हो गया है।

रोहित हैं आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
आपको बता दें कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम के अगले कप्तान के रूप में देखे जा रहे हैं और टी20 विश्वकप के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कमान संभाल सकते हैं। जहां विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं तो वहीं पर रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे शानदार कप्तानों में से एक हैं जिनके नेतृत्व में मुंबई की टीम ने आईपीएल के 5 खिताब जीत लिये।
भारतीय क्रिकेट टीम को 2021 टी20 विश्वकप में 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करना है। आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
