For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs NZ: पीएम के मनाने पर भी सीरीज के लिये नहीं माना न्यूजीलैंड, अब ICC के पास जायेगा पीसीबी

PAK vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर 18 साल बाद सीरीज खेलने पहुंची न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को खेले जाने वाले पहले वनडे के शुरू होने से कुछ समय पहले ही सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए दौरे को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर आधिकारिक रूप से प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें साफ किया गया है कि सुरक्षा सलाहकारों की ओर से मिले सुझाव के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने अपनी टीम को दौरे से वापस बुलाने का फैसला किया है। भले ही कीवी टीम ने यह फैसला अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के हितों का ध्यान रखते हुए लिया है लेकिन इस फैसले के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है।

और पढ़ें: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान से भी बड़ा होगा बुमराह बनाम बाबर का मुकाबला, सलमान बट्ट ने दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के चलते पाकिस्तान के दौरे पर आने वाली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज पर पुनर्विचार कर सकती हैं। ईसीबी ने तो इस सीरीज के भविष्य पर फैसला लेने के लिये 24-48 घंटे का समय दिया है, जिसके तहत अगर इंग्लैंड की टीम ने दौरे को कैंसिल कर दिया तो आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिये सभी इंग्लिश खिलाड़ी मौजूद रह सकते हैं।

और पढ़ें: PAK vs NZ: बिना मैच खेले पाकिस्तान से लौटेगी न्यूजीलैंड टीम, आतंकी हमले की धमकी के बाद रद्द हुई सीरीज

न्यूजीलैंड ने अकेले ही कर लिया सीरीज छोड़ने का फैसला

न्यूजीलैंड ने अकेले ही कर लिया सीरीज छोड़ने का फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कीवी बोर्ड की ओर से रिलीज जारी करने के कुछ देर बाद ही अपना पक्ष रखा और साफ किया कि यह निर्णय पूरी तरह से एकतरफा लिया गया है। पीसीबी को सुरक्षा कारणों के बारे में आज ही जानकारी दी गई और जब प्रधानमंत्री इमरान खान ने निजी तौर पर इस बारे में बातकर सुरक्षा हालातों के पुख्ता इंतजामात की पुष्टि की उसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज खेलने से इंकार कर दिया।

पीसीबी ने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 4 ट्वीट के थ्रेड में पूरी प्रेस रिलीज जारी की है और एकतरफा निर्णय पर ज्यादा जोर दिया है। पीसीबी ने साफ किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बार-बार सुरक्षा इतंजाम को लेकर भरोसा दिलाये जाने के बावजूद कीवी क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज में खेलने से इंकार कर दिया और दौरे से वापस लौटने पर अड़ी रही।

पीएम के समझाने पर भी नहीं माना कीवी बोर्ड

पीएम के समझाने पर भी नहीं माना कीवी बोर्ड

उन्होंने कहा,'न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज मैच से कुछ समय पहले हमें सुरक्षा अलर्ट के बारे में सूचना दी और अकेले ही सीरीज को स्थगित करने का निर्णय ले लिया। पीसीबी और पाकिस्तान सरकार ने मेहमान टीम की सुरक्षा के फुल प्रूफ इंतजाम किये हैं और हमने इसको लेकर कीवी बोर्ड को सुनिश्चित करने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं हमारे प्रधानमंत्री ने निजी तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से बात की और बताया कि हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन इंटेलिजेंस सिस्टम है और मेहमान टीम के लिये किसी भी तरह का खतरा नहीं है।'

खुश थे न्यूजीलैंड के सुरक्षा अधिकारी

खुश थे न्यूजीलैंड के सुरक्षा अधिकारी

पीसीबी ने दावा किया है कि सुरक्षा इंतजामात का जायजा लेने आये कीवी टीम के सुरक्षा अधिकारी हमारे सुरक्षा तैयारियों से पूरी तरह से खुश थे और जब तक भी वो पाकिस्तान में रहे इससे पूरी तरह संतुष्ट नजर आये। पीसीबी ने साफ किया कि उनकी टीम शेड्यूल के अनुसार मैच खेलने को तैयार थी लेकिन कीवी टीम के आखिरी मिनट पर मैच खेलने से इंकार करने के चलते पाकिस्तानी फैन्स को बड़ा झटका लगा है।

उन्होंने कहा,'पीसीबी शेड्यूल के अनुसार मैच आयोजित करने पर राजी है लेकिन आखिरी मिनट पर सीरीज छोड़ने के इस फैसले ने पाकिस्तान और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है।'

रमीज राजा ने दी आईसीसी के सामने ले जाने की धमकी

रमीज राजा ने दी आईसीसी के सामने ले जाने की धमकी

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट के नये चेयरमैन और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने भी इस पूरे वाकये को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है और कहा कि वो इस पूरे मुद्दे को लेकर न्यूजीलैंड को आईसीसी के सामने लेकर जायेगा।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,'काफी अजीब दिन रहा है, अपने खिलाड़ियों और फैन्स के लिये काफी बुरा लग रहा है। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सीरीज से वापस लौटना वो भी अकेले फैसला लेकर काफी परेशान करने वाली एप्रोच है। खासतौर पर तब जब जानकारी साझा न की गई हो। समझ नहीं आता कि न्यूजीलैंड कौन सी दुनिया में जी रहा है। न्यूजीलैंड अब आईसीसी के सामने हमारी सुनेगा।'

Story first published: Friday, September 17, 2021, 18:04 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+